[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में इस समय सब ठीक नहीं चल रहा है. उसके क्रिकेटर ऐसे मसले पर सार्वजनिक बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे ना सिर्फ एक खिलाड़ी, बल्कि देश के क्रिकेट की भी बदनामी हो रही है. मामला डेविड वॉर्नर के ‘विदाई टेस्ट’ खेलने की इच्छा जताने और उन्हें यह मौका मिलने का है. मिचेल जॉनसन ने इसकी कड़ी आलोचना की. उन्होंने डेविड वॉर्नर के बॉल टैम्परिंग मामले की याद करते हुए उन्हें ना सिर्फ घमंडी करार दिया, बल्कि इसके लिए मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली को भी घसीट लिया. इसके जवाब में अब उस्मान ख्वाजा सामने आ गए हैं. उन्होंने डेविड वॉर्नर को अपना हीरो बताया है.
क्या है पूरा मामला
डेविड वॉर्नर ने पिछले दिनों इच्छा जताई थी कि वे विदाई टेस्ट खेलना चाहते हैं. इसके बाद घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम में वॉर्नर को जगह दी गई है. हालांकि, पिछली 36 पारियों में औसत 26.74 रहा है. ऑस्ट्रेलिया को अगले हफ्ते से पाकिस्तान के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
जॉनसन का गुस्सा भड़का
मिचेल जॉनसन ने ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ पर लिखे कॉलम में डेविड वॉर्नर के सिलेक्शन पर सवाल उठाए हैं. जॉनसन ने लिखा, आखिर उनके फेयरवेल टेस्ट खेलने की इच्छा को महत्व क्यों दिया जा रहा है. क्यों एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया जा रहा है, जिसका पिछली 36 पारियों में औसत 26.74 रहा है. एक ऐसा खिलाड़ी जो ऐसे विवाद (बॉल टैम्परिंग) में शामिल रहा, जिससे देश की बदनामी हुई. लेकिन विवाद में शामिल होकर भी इस खिलाड़ी (वॉर्नर) ने गलती नहीं मानी. उनके विदाई टेस्ट खेलने की इच्छा में वही घमंड दिख रहा है, जो सैंडपेपर गेट में दिखा था.
ख्वाजा ने दिया जॉनसन को जवाब
डेविड वॉर्नर के ओपनिंग पार्टनर रहे उस्मान ख्वाजा ने मिचेल जॉनसन को जवाब दिया है. ख्वाजा ने कहा, ‘उन्हें अपनी गलती की सजा मिली. वे क्रिकेट से एक साल के लिए बैन किए गए. डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ मेरे लिए हीरो हैं.’ उस्मान ख्वाजा का यह बयान विज्डन ने प्रकाशित किया है.
उस्मान ख्वाजा आगे कहते हैं, ‘कोई भी परफेक्ट नहीं होता. मिचेल जॉनसन परफेक्ट नहीं हैं. मैं परफेक्ट नहीं हूं. स्टीव स्मिथ या डेविड वॉर्नर भी परफेक्ट नहीं हैं. इसलिए मैं नहीं मानता कि चूंकि वॉर्नर सैंडपेपर कंट्रोवर्सी में शामिल थे, इसलिए हीरो नहीं नहीं हो सकते. मैं मानता हूं कि उन्हें इसकी सजा मिल चुकी है.’
.
Tags: Australia, David warner, Usman khawaja
FIRST PUBLISHED : December 4, 2023, 21:11 IST
[ad_2]
Source link