Home Sports रिंकू सिंह से फैन ने एयरपोर्ट पर की ऑटोग्राफ की डिमांड, फिर जो हुआ… देखें VIDEO

रिंकू सिंह से फैन ने एयरपोर्ट पर की ऑटोग्राफ की डिमांड, फिर जो हुआ… देखें VIDEO

0
रिंकू सिंह से फैन ने एयरपोर्ट पर की ऑटोग्राफ की डिमांड, फिर जो हुआ… देखें VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पांचवा यानी आखिरी टी20 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. भारत ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 4-1 से आगे रही. रिंकू सिंह ने इस टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. इस दौरान वह चर्चा में भी रहे. बेंगलुरु एयपोर्ट पर एक फैन ने रिंकू सिंह से ऑटोग्राफ की डिमांड की. रिंकू ने भी फैन को इनकार नहीं किया.

रिंकू सिंह से एयरपोर्ट पर एक फैन ने अपने शर्ट ऑटोग्राफ की डिमांड की. रिंकू उन्हें पहले मना कर रहे थे. लेकिन फैन की जिद के आगे रिंकू सिंह मजबूर हो गए और एक-दो बार मना करने के बाद उन्होंने शर्ट पर साइन कर दी. इस वीडियो को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने एक्स अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने इस वीडिया के कैप्शन में लिखा,’ हर तरफ खुशियां फैलाते हुए और सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाले रिंकू सिंह’.

BCCI के अलग-अलग कप्तान चुनने से नाराज दिग्गज ऑलराउंडर, कहा- ये कल्चर…

सूर्यकुमार यादव ने की रिंकू की तारीफ
रिंकू ने अब तक 9 टी20I मैचों में 197 के स्‍ट्राइक रेट और 87.00 के औसत से 174 रन बनाए हैं. वे अब तक 16 चौके और 11 छक्‍के लगा चुके हैं.मौजूदा समय में भारत की टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि फिनिशर के रोल में रिंकू सफल इसलिए हो रहे हैं क्‍योंकि वे प्रेशर वाले मैच में बेहद शांत रहते हैं. बता दें कि रिंकू सिंह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. देखना होगा कि वह वहां कैसा परफॉर्म करते हैं.

Tags: India vs Australia, Rinku Singh



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here