Home Breaking News संसद सत्र: जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो विधेयकों पर तीखी बहस; TMC सांसद सौगत रॉय की टिप्पणी पर जमकर बरसे अमित शाह

संसद सत्र: जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो विधेयकों पर तीखी बहस; TMC सांसद सौगत रॉय की टिप्पणी पर जमकर बरसे अमित शाह

0
संसद सत्र: जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो विधेयकों पर तीखी बहस; TMC सांसद सौगत रॉय की टिप्पणी पर जमकर बरसे अमित शाह

[ad_1]

Parliament Winter Session Updates Rajya Sabha Lok Sabha discussion Jammu Kashmir Bill, 2023

गृह मंत्री अमित शाह और टीएमसी सांसद सौगत रॉय
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो विधयकों पर चर्चा हुई। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने दिखे। चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद सौगत रॉय की टिप्पणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लोकसभा सदन में जम्मू-कश्मीर विधेयकों पर हो रही चर्चा के दौरान कहा, एक देश में दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो ध्वज कैसे हो सकते हैं। पहले जो चलता था वो गलत था। जिन्होंने ये सब किया था, वे सब गलत थे। लेकिन पीएम मोदी ने इस गलती को ठीक किया है।

उन्होंने कहा, हम 1950 से इस बात को दोहरा रहे हैं कि एक प्रधान, एक निशान, एक विधान होना चाहिए। उन्होंने कहा, यह कोई राजनीतिक नारा नहीं है। हम इस सिद्धांत में दृढ़ता से विश्वास करती है। हमने यह आखिरकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि रॉय की चर्चा के दौरान टिप्पणियां आपत्तिजनक थी। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपकी सहमति या असहमति कोई मायने नहीं रखती। जो हमने किया वो पूरा देश चाहता था।

चर्चा के दौरान टीएमसी और सत्ता पक्ष के सांसदों के बीच हुई तीखी बहस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जब टीएमसी नेता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का उल्लेख किया तो उन्हें उनके बलिदान को भी याद करना चाहिए था। बता दें चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद रॉय ने कहा था कि उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बने कॉलेज में पढ़ाया था। “एक निशान, एक प्रधान, एक संविधान” उनका नारा था, जो एक राजनीतिक नारा था।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here