Home Breaking News 21 दिन बाद भी लागत तक नहीं पहुंची ‘टाइगर 3’ की कमाई, अब इन फिल्मों को भविष्य संकट में

21 दिन बाद भी लागत तक नहीं पहुंची ‘टाइगर 3’ की कमाई, अब इन फिल्मों को भविष्य संकट में

0
21 दिन बाद भी लागत तक नहीं पहुंची ‘टाइगर 3’ की कमाई, अब इन फिल्मों को भविष्य संकट में

[ad_1]

तमाम कोशिशों और सुर्खियों के बाद भी अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ तीसरे हफ्ते तक भी अपनी लागत के बराबर कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई। फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज के बाद सलमान की फिल्म के अब गिनती के सिनेमाघरों में गिनती के ही शोज बचे हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता न हासिल करने का साइड इफेक्ट ही रहा है कि यशराज फिल्म्स यूनिवर्स की दोनों प्रस्तावित फिल्मों ‘वॉर 2’ और ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की रिलीज डेट साल-साल भर आगे खिसक गई हैं। ऐसे में अब अगले साल सलमान खान का किसी फिल्म में बड़े परदे पर दिखना करीब करीब नामुमकिन हो गया है।




यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के मुकाबले ‘टाइगर 3’ का अभी तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ही कम है। 300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘टाइगर 3’ का अभी तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 282 करोड़ रुपये हैं जबकि ‘टाइगर जिंदा है’ का रिलीज से तीसरे हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 318.86 करोड़ रुपये हो गया था। ‘टाइगर जिंदा है’ की लागत भी इसकी आधी ही थी। अब, जिस तरह से रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है, उसकी वजह से सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और गिरावट आना तय है। 

Bhool Bhulaiyaa 3: ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज पर आया अपडेट, अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म


सूत्र बताते हैं कि सलमान खान की गिरती ब्रांड वैल्यू को देखते हुए ही यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की शूटिंग कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी है। अब ये फिल्म 2026 से पहले रिलीज नहीं होगी। वहीं, आयन मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वॉर 2’ को भी अब 2025 में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। फिल्म में शाहरुख और सलमान के कैमियो हो सकते हैं, लेकिन ये भी अभी तय नहीं है।


इस बीच अभिनेता सलमान खान की एक और फिल्म चर्चा में रही है और वह बतौर निर्माता करण जौहर की अगली फिल्म ‘द बुल’। विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू होगी और यह फिल्म 2025 में रिलीज करने की तैयार है। इस लिहाज से देखा जाए तो साल 2024 में सलमान खान की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है। चर्चा ये भी है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली आपसी मतभेद मिटाकर एक बार फिर से फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं।


फिल्म जगत में एक चर्चा ये भी काफी लंबे समय सेहोती रही है कि निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या अपनी फिल्मों के ‘प्रेम’ यानी सलमान खान को लेकर अपनी अगली फिल्म शुरू करने वाले हैं। इस सिलसिले में सूरज बड़जात्या की सलमान खान से बात भी हो चुकी है और सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम करने की स्वीकृति दे दी है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के जन्मदिन पर सूरज बड़जात्या इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से की थी। 

Fighter New Poster: ऋतिक ने साझा किया फाइटर का नया पोस्टर, स्क्वाड्रन लीडर शमशेर के रूप में खूब जंचे एक्टर


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here