[ad_1]
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. दक्षिण अफ्रीका की इस टीम में वर्ल्ड कप 2023 के साइड इफेक्ट साफ देखे जा सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका ने अपने कप्तान तेम्बा बावूमा को ही बाहर कर दिया है. बावूमा की जगह एडेन मार्करम को कप्तान बनाया है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा.
वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ने अपना कप्तान बदल लिया है. दरअसल, बोर्ड ने टेंबा बावूमा को रेस्ट दिया है. इस कारण वह वाइट बॉल सीरीज से बाहर रहेंगे. वर्ल्ड कप में टेंबा बावूमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल में भारत से हार का सामना करना पड़ा था.
बता दें कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से करेगी. सीरीज का पहला टी20 मैच 10 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के डरबन में खेला जाएगा जबकि दूसरा 12 को ग्वेकबेरहा में होगा. तीसरा और आखिरी टी20 मैच 14 दिसंबर को जाहानिसबर्ग में खेला जाएगा. इसके बाद वनडे सीरज की शुरुआत होगी. पहला वनडे 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में जबकि दूसरा वनडे ग्वेकबेरहा में 19 को वहीं तीसरा वनडे पार्ल में 21 दिसंबर को खेला जाएगा.
टी20 सीरीज के लिए टीम- एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनीएल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रेट्जके, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स.
साउथ अफ्रीका की ODI टीम- एडन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन। काइल वेरिन और लिज़ाद विलियम्स.
.
Tags: Aiden Markram, India vs South Africa, South africa, Temba Bavuma
FIRST PUBLISHED : December 4, 2023, 14:54 IST
[ad_2]
Source link