Home Sports IND vs SA: सिर्फ नाम के लिए SA दौरे पर जा रहे ये इंडियन प्लेयर्स, क्या T20 सीरीज में मिलेगा मौका?

IND vs SA: सिर्फ नाम के लिए SA दौरे पर जा रहे ये इंडियन प्लेयर्स, क्या T20 सीरीज में मिलेगा मौका?

0
IND vs SA: सिर्फ नाम के लिए SA दौरे पर जा रहे ये इंडियन प्लेयर्स, क्या T20 सीरीज में मिलेगा मौका?

[ad_1]

India Tour of South Africa: ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरा पर जाएगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक बार फिर टीम टी20 सीरीज खेलेगी, लेकिन इस बार असली परीक्षा होने वाली है. साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम महीने भर से ज्यादा रहने वाली है, जहां टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से इस दौरे पर टी20 सीरीज काफी अहम रहने वाली है. हालांकि, सवाल कुछ खिलाड़ियों को लेकर यह है कि क्या उन्हें मौका मिलेगा या सिर्फ नाम के लिए ही टीम के साथ जा रहे हैं.

सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया की असली परीक्षा 

ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 4-1 से हराने के बाद सूर्यकुमार यादव के हौसले बुलंद हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे पर उनकी असली अग्निपरीक्षा होने वाली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच 10 दिसंबर को डरबन में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मैच गकेबरहा स्टेडियम में 12 दिसंबर को होगा. सीरीज के आखिरी मैच में दोनों टीमों की भिड़ंत 14 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में होगी.

इन खिलाड़ियों को मिल पाएगा मौका?

टी20 स्क्वॉड में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही कुछ अनुभवी प्लेयर्स भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं. ऐसे में सवाल यह है कि जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा को क्या प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या यह प्लेयर्स सिर्फ नाम के लिए साउथ अफ्रीका घूमकर ही वापस भारत लौट जाएंगे. बता दें कि वाशिंगटन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के किसी भी मैच में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी. साउथ अफ्रीका दौरे पर ईशान किशन भो विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम के साथ जाएंगे. ऐसे में जितेश शर्मा को मौका मिलेगा या नहीं यह देखने वाली बात होगी. वहीं, कुलदीप, युजवेंद्र और जडेजा जैसे स्पिन गेंदबाज स्क्वॉड में हैं. ऐसे में वॉशिंगटन को जगह मिल पाएगी या नहीं यह भी बड़ा सवाल है.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत का टी20 स्क्वॉड

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here