Home Breaking News Indonesia: माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई अभी भी लापता

Indonesia: माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई अभी भी लापता

0
Indonesia: माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई अभी भी लापता

[ad_1]

mount merapi eruption in indonesia 11 hikers found dead many still missing

माउंट मेरापी ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा स्थित माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट में 11 पर्वातारोहियों की मौत हो गई है। राहत और बचाव दल ने सभी 11 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए हैं। राहत बचाव दल के अधिकारियों का कहना है कि तीन पर्वतारोही ज्वालामुखी के नजदीक जीवित पाए गए हैं और 12 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

पेदांग सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख अब्दुल मलिक ने बताया कि उन्हें तीन लोग जिंदा मिले हैं और 11 शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को घटना वाले दिन कुल 75 पर्वतारोही माउंट मेरापी पर थे। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सफेद और स्लेटी रंग की राख फैल गई है। इसके चलते पर्वतारोही लापता है और आसपास के गांव ज्वालामुखी की राख से ढक गए हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here