[ad_1]
05:44 PM, 04-Dec-2023
केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तेलंगाना में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी एक विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 के उद्देश्यों के अनुसार सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
05:22 PM, 04-Dec-2023
डाकघर विधेयक 2023 को मंजूरी
राज्यसभा ने डाकघर विधेयक 2023 को मंजूरी दी।
04:15 PM, 04-Dec-2023
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा एक ही नारा लगाती है कि यह PM मोदी की जीत है, इसलिए जब मुझसे पूछा गया तो मैंने कहा कि यह PM मोदी की जीत है, लेकिन मेरे कहने का मतलब था कि PM मोदी खुद कहते हैं कि यह किसानों, बेरोजगारों और सुशासन की जीत है और आज वे (BJP) PM मोदी की बात न मानते हुए कह रहे हैं कि यह PM मोदी की जीत है, तो वे खुद तय कर लें कि किसकी जीत है?
04:15 PM, 04-Dec-2023
अधीर रंजन चौधरी ने कसा तंज
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कुछ दिन पहले कर्नाटक-हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए थे, उस समय मोदी जी का ज्ञान कहां था? वे समय-समय पर अपने ज्ञान निकालते हैं। भाजपा के पास प्रधानमंत्री के आलावा और कोई चेहरा नहीं है तो यह भाजपा, RSS, विश्व हिंदू परिषद की नहीं मोदी जी की जीत है, उन्हें यह मान लेना चाहिए।
04:14 PM, 04-Dec-2023
मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे: अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि भाजपा को तीन राज्यों में बड़ी सफलता मिली है। जनता को हम पर विश्वास है। हमने लोगों के लिए काम किया था, इसलिए 3 राज्यों में सत्ता मिली है, इसका मतलब साफ है कि 2024 में मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, NDA की सरकार आएगी।
04:13 PM, 04-Dec-2023
‘लोकसभा चुनाव के लिए बहुत सकारात्मक संकेत’
भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा कि निश्चित रूप से केंद्र सरकार की योजनाएं और केंद्र सरकार के विकास के कार्यों को देखकर ही जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। ये लोकसभा चुनाव के लिए बहुत सकारात्मक संकेत है। पिछली बार से भी अधिक सीटें आने की उम्मीद है।
04:13 PM, 04-Dec-2023
राज्यसभा में मेरा निलंबन समाप्त हुआ और न्याय हुआ: राघव
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि 115 दिन बाद मेरा निलंबन समाप्त हुआ। मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा सभापति का धन्यवाद करता हूं। मैं 115 दिन सदन के बाहर रहा, इस दौरान मैं लोगों के हक की बात नहीं कर पाया, उनके अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ पाया, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। अंततः राज्यसभा में मेरा निलंबन समाप्त हुआ और न्याय हुआ।
03:24 PM, 04-Dec-2023
राघव चड्ढा 115 दिनों के बाद संसद लौटे
AAP सांसद राघव चड्ढा 115 दिनों के बाद संसद में लौट आए। इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका निलंबन रद्द कर दिया।

11:44 AM, 04-Dec-2023
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
11:40 AM, 04-Dec-2023
संसद का शीतकालीन सत्र: बीएसपी सांसद दानिश अली ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
11:12 AM, 04-Dec-2023
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित किया गया।
11:00 AM, 04-Dec-2023
#WATCH | BJP MPs raise the slogan of “Teesri Baar Modi Sarkar” and “Baar Baar Modi Sarkar” in Lok Sabha in the presence of Prime Minister Narendra Modi, as the winter session of the Parliament commences. pic.twitter.com/nZp0YqkQMH
— ANI (@ANI) December 4, 2023
11:00 AM, 04-Dec-2023
#WATCH | Delhi: All party meeting underway at the office of LoP in Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge ahead of the commencement of the Winter Session of Parliament today. pic.twitter.com/uO6fVgyA9F
— ANI (@ANI) December 4, 2023
10:58 AM, 04-Dec-2023
पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर मैं वर्तमान चुनाव नतीजों के आधार पर कहूं, तो ये विपक्ष में बैठे हुए साथियों के लिए सुनहरा अवसर है। इस सत्र में पराजय का गुस्सा निकालने की योजना बनाने के बजाय, इस पराजय से सीखकर, पिछले नौ साल में चलाई गई नकारात्मकता की प्रवृत्ति को छोड़कर इस सत्र में अगर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो देश उनकी तरफ देखने का दृष्टिकोण बदलेगा।’
10:58 AM, 04-Dec-2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश ने नकारात्मकता को नकारा है। मैं लगातार सत्र के प्रारंभ में विपक्षियों के साथ विचार विमर्श करता हूं। लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए, विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच हैं। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके आएं। सदन में जो बिल रखे जाए उनपर गहन चर्चा हो। उत्तम से उत्तम सुझाव आएं क्योंकि जब कोई सांसद सुझाव रखता है तो जमीनी हकीकत से जुड़ा होता है।’
[ad_2]
Source link