Home Breaking News Raghav Chadha: निलंबन खत्म होने पर सभापति ने नैतिकता का पाठ पढ़ाया; आभार जताते हुए AAP सांसद ने कही यह बात

Raghav Chadha: निलंबन खत्म होने पर सभापति ने नैतिकता का पाठ पढ़ाया; आभार जताते हुए AAP सांसद ने कही यह बात

0
Raghav Chadha: निलंबन खत्म होने पर सभापति ने नैतिकता का पाठ पढ़ाया; आभार जताते हुए AAP सांसद ने कही यह बात

[ad_1]

Parliament Raghav Chadha Back in Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar ethics in public life

राज्यसभा से निलंबन रद्द, सदन में आप सांसद के लौटने पर सभापति ने नैतिकता की अहमियत बताई
– फोटो : social media

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का निलंबन समाप्त हो गया है। शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने से पहले राज्यसभा के सभापति ने राघव को सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दे दी। निलंबन मामले का जिक्र करते हुए सभापति धनखड़ ने सार्वजनिक जीवन में नैतिकता के महत्व को रेखांकित किया

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को सार्वजनिक जीवन में नैतिकता की अहमियत बताते हुए कहा, दूसरे लोग आचरण का अनुकरण करते हैं ऐसे में व्यवहार काफी अहम होते हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य राघव चड्ढा को राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने मीडिया के सामने भ्रामक तथ्य पेश करने का दोषी पाया था। हालांकि, सोमवार को एक प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद उनका निलंबन समाप्त हो गया। सभापति ने राघव को सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दे दी।

सभापति ने कहा, “उच्च सदन के सदस्यों को ऐसा आचरण दिखाना होगा जिसका दूसर लोग स्पष्ट अनुकरण करें।” उन्होंने कहा कि सांसदों के आचरण के परिप्रेक्ष्य में ही उन्होंने अपील की थी। सभापति ने कहा, सभी लोगों को राघव चड्ढा के संबंध में राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए।”






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here