Home Breaking News Sajid Mir: क्या वेंटिलेटर पर है मुंबई हमलों का साजिशकर्ता साजिद मीर; पाकिस्तान की जेल में जहर दिए जाने का दावा

Sajid Mir: क्या वेंटिलेटर पर है मुंबई हमलों का साजिशकर्ता साजिद मीर; पाकिस्तान की जेल में जहर दिए जाने का दावा

0
Sajid Mir: क्या वेंटिलेटर पर है मुंबई हमलों का साजिशकर्ता साजिद मीर; पाकिस्तान की जेल में जहर दिए जाने का दावा

[ad_1]

Was Sajid Mir poisoned in Pak jail Here what reports saying about Mumbai attacks conspirator Updates

Sajid Mir
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


26/11 यानी मुंबई में किए गए हमलों का साजिशकर्ता वेंटिलेटर पर है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसे पाकिस्तान की एक जेल में किसी अज्ञात शख्स ने जहर दे दिया है। हालांकि, भारत के इस मोस्ट वांटेड आतंकी से जुड़ी इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। मामला ऐसे वक्त सामने आया है, जब एक के बाद एक भारत के दुश्मन विदेशी जमीन पर खत्म किए जा रहे हैं। अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की कोशिश और कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत इसके ताजा उदाहरण हैं।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि जहर दिए जाने के बाद साजिद मीर को सीएमएच इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बहावलपुर लाया गया। बता दें कुछ माह पूर्व ही साजिद मीर को लाहौर सेंट्रल जेल से स्थानांतरित किया गया था। पाकिस्तान की अदालत ने पिछले वर्ष आतंक के लिए वित्त सहायता देने के मामले में 15 वर्ष की सजा सुनाई थी। 

कौन हैं साजिद मीर?

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य कमांडर मीर द्वारा 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में अहम भूमिका निभाई गई थी। हाफिज सईद के साथ मिलकर साजिद मीर ने आतंकी हमले के तौर तरीकों पर काम किया था। बता दें मुम्बई हमले में 175 बेकसूर लोगों की जान गई थी। 2011 में यूएस की अदालत में दोषी ठहराए जाने के बाद उस पर पांच मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया था। अमेरिका ने उसे आतंकवादियों को सामग्री सहायता प्रदान करना, अमेरिकी नागरिक की हत्या, सार्वजनिक उपयोग के स्थानों पर बमबारी करने का दोषी माना।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here