[ad_1]

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर हुई गोलीबारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में नई सरकार के सामने लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बड़ी चुनौती पेश करते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसके बाद राजनीतिक हस्तियों ने गोगामेड़ी की मौत पर दुख प्रकट किया है। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोगामेड़ी से बातचीत करने पहुंचे बदमाशों ने अचानक ही उन पर फायरिंग कर दी। किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि तीन लोग बाहर से सुखदेव जी से मिलने आए थे। सिक्योरिटी से अनुमति मिलने के बाद तीनों अंदर गए। दस मिनट उनमें बातचीत हुई। इसके बाद सुखदेव जी पर फायरिंग हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। हमले के समय उनके पास सिक्योरिटी गार्ड खड़ा था, उसे भी गोली लगी है। वह आईसीयू में है। क्रॉस फायर में एक हमलावर की भी मौत हो गई है। उसका नाम नवीन सिंह शेखावत है। मूल रूप से शाहपुरा के पास का रहने वाला है। अभी जयपुर में रह रहा था। दोनों हमलावरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। जगह-जगह बैरिकेटिंग कर हमलावरों को तलाशा जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दो बदमाश
सुखदेव सिंह हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। हमले के बाद दो बदमाश बाइक से भागे और दो बदमाशों ने स्कूटी सवार को गोली मारकर स्कूटी छीनी थी। सुखदेव सिंह की SMS अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

घर में कूदकर की गई थी फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, श्याम नगर स्थित घर में कूदकर अज्ञात चार बदमाशों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारी। साथ ही उनके गनमैन नरेंद्र को भी गोली मारी गई। सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की पड़ताल में जुट गई है। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में सुखदेव सिंह को धमकी दी थी। तब मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया गया था।

अस्पताल में जुट रही भीड़ को पुलिस ने रोका
बताया जा रहा है कि अभी कुछ देर पहले जयपुर के श्याम नगर इलाके में गोगामेड़ी के घर के नजदीक ही उन पर हमला हुआ है। फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची तो वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचने लगे। लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। वहां पर भी पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है।
आनंदपाल एनकाउंटर केस से चर्चा में आए थे गोगामेड़ी
सोशल मीडिया के जरिए खबर तेजी से वायरल हो रही है। गोगामेड़ी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल के शव को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद गोगामेड़ी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आया था।
[ad_2]
Source link