[ad_1]
मोहित रैना अभिनीत ‘द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। यह सीरीज शिरीष थोराट की पुस्तक-‘ए टिकट टू सीरिया’ पर आधारित है। इसका निर्देशन नीरज पांडे और भाव धुलिया ने किया है। सीरीज फ्राइडे स्टोरीटेलर्स द्वारा निर्मित है, शोरनर नीरज पांडे द्वारा बनाई गई है। इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख से भी पर्दा उठ चुका है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
‘द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन’ में कश्मीरा परदेशी के साथ अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर भी हैं। सीरीज में सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी और नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस, सारा जेन डायस जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल हैं। ट्रेलर से साफ हो रहा है कि इसमें मोहित रैना सीरिया में आईएसआईएस से भिड़ते नजर आएंगे। मोहित रैना आईएसआईएस के कब्जे में फंसी एक लड़की को छुड़ाते देखे जाएंगे। इमोशन्स और सस्पेंस से भरी रेस्क्यू मिशन स्टोरी ‘द फ्रीलांसर’ के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। सीरीज 15 दिसंबर, 2023 को डिज्नी+हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Sunny Deol: नशे में धुत वायरल वीडियो पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताई पूरी सच्चाई
शो और अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, मोहित रैना ने कहा, ‘चार एपिसोड की रिलीज के बाद मेरा इनबॉक्स प्रशंसकों और दर्शकों के संदेशों से भर गया था और मुझे खुशी है कि उन्होंने इस थ्रिलर सीरीज में मुझे एक अलग अवतार में देखने का आनंद लिया। द कन्क्लूजन में अविनाश अपने चरित्र और अपने वास्तविक स्व के अधिक पहलुओं का पता लगाएगा क्योंकि वह आलिया को बचाने के लिए निकलता है। अविनाश का किरदार निभाना रचनात्मक रूप से संतोषजनक और आनंददायक अनुभव था लेकिन साथ ही उतना ही चुनौतीपूर्ण भी था। द कन्क्लूजन के साथ, हम कुछ दिलचस्प मोड़ और तेज गति वाला एक्शन लेकर आए हैं जो दर्शकों को बांधे रखेगा।’
Kriti Sanon: दो पत्ती शेड्यूल पूरा करने के बाद मनाली की खूबसूरती देखने निकलीं कृति, पोस्ट साझा कर कही यह बात
[ad_2]
Source link