[ad_1]
हाइलाइट्स
भुवनेश्वर कुमार को साउथ अफ्रीका टूर में शामिल नहीं किया गया.
भुवनेश्वर में विरोधी टीमों को कई बार पस्त किया है.
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप का शोर खत्म होने के बाद भारतीय टीम अलग मोड़ की ओर है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की. इसके बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ खुद को टेस्ट करने के लिए तैयार है. दौरे पर तीनों फॉर्मेट के लिए बीसीसीआई ने तीन अलग-अलग टीमों का ऐलान किया. टेस्ट तो छोड़ ही दें लेकिन टी20 और वनडे सीरीज के लिए सेलेक्शन कमेटी ने भारतीय टीम के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार को नजरअंदाज कर दिया. जिसके बाद भारतीय टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने उनके करियर के फुलस्टॉप की तरफ इशारा किया है.
टी20 में भुवनेश्वर कुमार की लगभग 2 साल से वापसी नहीं हुई है. वहीं, वनडे स्क्वाड के लिए सेलेक्टर्स ने 1 साल से भुवनेश्वर की तरफ रुख नहीं किया. साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जब भुवनेश्वर को इग्नोर किया गया तो आकाश चोपड़ा ने उनके करियर को लेकर खुली बात रखी. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे को हवा दी. उन्होंने कहा, ‘मैं और आप उसके करियर का फैसला नहीं करेंगे क्योंकि हम चयनकर्ता नहीं हैं, और हम यह कहने वाले कौन होते हैं कि ये खत्म हो गया है या एक लंबा करियर बचा है? वर्तमान में उनके लिए चीजें अच्छी नहीं दिख रही हैं. ऐसा लगता है जैसे एक बाधा आ गई है. आपको मौके नहीं मिल रहे हैं. आपके पास एक अच्छी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और एक अच्छा आईपीएल भी था. लेकिन आपको कहीं भी नहीं चुना जा रहा है. यह बहुत पहले तय किया गया था कि वे उसे वनडे में नहीं चुनेंगे, लेकिन अब वे उसे टी20 के लिए भी नहीं चुन रहे हैं.’
सेलेक्टर्स ने अलग दिशा में देखना शुरु कर दिया है- आकाश चोपड़ा
उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि सेलेक्टर्स ने अन्य दिशाओं में देखना शुरू कर दिया है और विकल्प मौजूद हैं. भारतीय क्रिकेट के बारे में एक सचमुच सराहनीय बात है कि आपके पास हमेशा इतने सारे विकल्प उपलब्ध होते हैं कि आप कहते हैं कि आप किसी और के साथ जा सकते हैं. मुकेश कुमार, आवेश खान, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, और फिर आप उमरान मलिक को भूल जाते हैं, जिनसे आपने चार महीने पहले मैच खेला था. तो यह भारतीय क्रिकेट की वास्तविकता है, तो भुवी के लिए आपको बहाव मिलता है.’
नाम बड़े और ‘दर्शन’ छोटे! IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, ज्यादातर का ‘फ्लॉप शो’
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं. उन्होंने भारत को कई मुकाबले जिताए हैं. टीम इंडिया के पूर्व पेसर आशीष नेहरा भी भुवनेश्वर कुमार को साउथ अफ्रीका दौरे पर न शामिल करने के लिए नाखुश नजर आए.
.
Tags: Bhuvneshwar kumar, Ind vs sa, Team india
FIRST PUBLISHED : December 5, 2023, 19:25 IST
[ad_2]
Source link