Home Sports हार्दिक पंड्या की वापसी पर अपडेट नहीं, आकाश चोपड़ा ने कहा- अब रिप्लेसमेंट ढूंढ ले…

हार्दिक पंड्या की वापसी पर अपडेट नहीं, आकाश चोपड़ा ने कहा- अब रिप्लेसमेंट ढूंढ ले…

0
हार्दिक पंड्या की वापसी पर अपडेट नहीं, आकाश चोपड़ा ने कहा- अब रिप्लेसमेंट ढूंढ ले…

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर तब आ गई, जब टीम इंडिया के सबसे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसके बाद वह एनसीए में रिहैब कर रहे थे. बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद वह अब तक एक मैच नहीं खेले हैं. उनकी वापसी पर भी कोई अपडेट नहीं है. ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि भारत को नया हार्दिक ढूंढ लेना चाहिए.

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “हार्दिक टीम से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में भारत को हार्दिक पंड्या जैसा खिलाड़ी तैयार करना होगा. अगर आप विजय शंकर, शिवम दुबे और वेंकटेश अय्यर को मौका नहीं देगे तो आपको नया हार्दिक पंड्या कैसे मिलेगा. अगर आप सिर्फ बाइलेटरल सीरीज जीतने की सोच रहे हो और उसके अलावा कुछ नहीं तो आप काम कैसे चलेगा? नहीं चल पाएगा.”

मोहम्मद शमी नहीं! नीरज चोपड़ा हैं इस भारतीय गेंदबाज के फैन, कहा- उनका स्टाइल सच में…

आकाश ने आगे कहा, “आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेले. आपके पास वहां टॉप 6 में कोई भी गेंदबाज नहीं था. नंबर 8 पर कोई बल्लेबाजी करने वाला नहीं थी. इस बात का क्या लॉजिक है? मेरी समझ से परेह है. ये भी तब की बात है जब आपके पास टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी नहीं हैं.”

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी गई है. स्क्वॉड में अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर मुकेश कुमार जैसे गेंदबाजों को मौका मिला है. टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है वहीं, वनडे की कप्तानी केएल राहुल के पास होगी. हार्दिक पंड्या अब तक चोट से नहीं उबर सके हैं. देखना दिलचस्प होगा कि उनकी वापसी कब होती है.

Tags: Aakash Chopra, Hardik Pandya, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here