Home Sports 12 करोड़ के खिलाड़ी का T20 WC से कटा था पत्ता, अब घरेलू क्रिकेट में मचाई तबाही

12 करोड़ के खिलाड़ी का T20 WC से कटा था पत्ता, अब घरेलू क्रिकेट में मचाई तबाही

0
12 करोड़ के खिलाड़ी का T20 WC से कटा था पत्ता, अब घरेलू क्रिकेट में मचाई तबाही

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा.
आईपीएल का आगाज जून 2024 में होगा.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2024) के लिए टीमें अपने-अपने खेमें को मजबूत करने के लिए रोडमैप तैयार करने में जुट चुकी हैं. 26 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जारी हुई, जिसमें कुछ टीमों ने खरबा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स से किनारा किया तो कुछ ने अपने प्लेयर्स पर भरोसा जताया. इनमें से एक नाम कोलकाता नाईट राइडर्स का भी है. केकेआर ने टीम इंडिया के उस फिरकी मास्टर पर भरोसा जताया जिसका टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम से पत्ता कट गया था. अब घरेलू क्रिकेट में यही खिलाड़ी अपनी फिरकी से तबाही मचाता नजर आ रहा है.

हम बात कर रहे हैं केकेआर के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की. इस गेंदबाज ने 2021 में टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था. उसी साल चक्रवर्ती को टी20 वर्ल्ड कप खेलना का मौका मिला. लेकिन वे इस मौके को भुनाने में कामयाब नहीं हो सके. इतना ही नहीं, टीम इंडिया को भी इस वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. 3 मैच में वरुण के खाते एक भी विकेट नहीं आया. जिसके बाद 2 साल बीत जाने के बावजूद वे टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. वहीं, 2021 और 2022 का आईपीएल भी उनके लिए कुछ खास नहीं रहा, इसके बावजूद केकेआर की टीम लगातार उनपर भरोसा करती नजर आई. उन्होंने 2023 आईपीएल में 14 मैच में 20 विकेट अपने नाम किए. अब चक्रवर्ती विजय हजारे ट्रॉफी में अपना डंका बजाते नजर आ रहे हैं.

5 मैच में मचाई तबाही

विजय हजारे ट्रॉफी में चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने महज 5 मैच में 14 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने नागालैंड के खिलाफ महज 9 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि मध्य प्रदेश और बढ़ौदा के खिलाफ 3-3 विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 6 मैच खेले हैं जिसमें केवल 2 विकेट लेने में कामयाब हो सके.

मार्च में डेब्यू.. वर्ल्ड कप में तबाही, 8 महीने में नाम कमाकर स्टार गेंदबाज ने रचाई शादी, IPL 2024 में भी एंट्री को तैयार

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 नवंबर से है. केकेआर ने वरुण चक्रवर्ती को रिटेन कर लिया है. 2023 ऑक्शन में केकेआर ने 12 करोड़ रुपये में चक्रवर्ती को अपनी टीम में शामिल किया था. अब देखना होगा कि वे आईपीएल में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं.

Tags: IPL 2024, Team india, Varun Chakravarthy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here