[ad_1]
09:14 AM, 05-Dec-2023
ओडिशा में कल बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
ओडिशा में चक्रवाती तूफान मिचौंग के असर को देखते हुए गजपति जिले के कलेक्टर ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को 6 दिसंबर 2023 को बंद रखने का निर्देश जारी किया है।
Odisha | In view of possible heavy rainfall due to cyclonic storm Michaung over the Bay of Bengal, all the primary, upper primary, high school and anganwadi centre shall remain closed on 6th December 2023: Office of the Collector and District Magistrate, Gajapati pic.twitter.com/voTy5oRB4s
— ANI (@ANI) December 5, 2023
09:13 AM, 05-Dec-2023
‘मिचौंग’ चक्रवात के प्रभाव से चेन्नई में बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हुआ। वहीं, आंध्र प्रदेश बापटला में मध्यम बारिश हो रही और तेज़ हवाएं चल रही हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh: As Severe #CyclonicMichaung is likely to make landfall today on the southern coast of the state between Nellore and Machilipatnam, close to Bapatla, moderate rainfall with gusty winds is being experienced in Bapatla. pic.twitter.com/QgcFCOrBrc
— ANI (@ANI) December 5, 2023
08:59 AM, 05-Dec-2023
उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार सुबह ज्यादातर इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के बाद वर्षा में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। चक्रवात ‘मिगजॉम’ के कारण चेन्नई और आसपास के जिलों में सोमवार को बाढ़ ने तबाही मचा दी जिससे जनजीवन बाधित हो गया। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी का पूर्वानुमान एक राहत का समाचार है। चेन्नई के कुछ हिस्सों के निवासियों ने मंगलवार तड़के से बारिश नहीं होने की सूचना दी और बताया कि उनके क्षेत्रों में बिजली सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन शहर में रेल सेवा निलंबित है।
08:41 AM, 05-Dec-2023
Cyclone Michaung LIVE: आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा चक्रवात मिचौंग, चेन्नई में भारी बारिश से आठ की मौत
बंगाल की खाड़ी से पैदा हुए चक्रवात मिचौंग (मिगजौम) के गंभीर चक्रवाती तूफान बनने के बाद आज इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मिचौंग आज दोपहर के बाद कभी भी आंध्र प्रदेश के बापटला से टकरा सकता है। इस चक्रवात का असर पहले ही दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में दिखाई दिया है। खासकर तमिलनाडु और पुडुचेरी चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां भारी बारिश के बाद अलग-अलग कारणों से पांच लोगों की मौत हुई है, वहीं काफी संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।
[ad_2]
Source link