[ad_1]

Kamal Nath
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी की हार के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ आज प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। चर्चा है कि कमलनाथ मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
राजधानी दिल्ली रवाना होने से पहले कमलनाथ ने मंगलवार को पार्टी के सभी हारे और जीते उम्मीदवारों के साथ बैठक की। भोपाल में प्रदेश कार्यालय में हार की समीक्षा की गई। कमलनाथ ने सभी प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा की। कमलनाथ ने कहा, ‘मुझे कुछ विधायकों ने बताया कि उन्हें अपने गांव में 50 वोट मिले। यह कैसे हो सकता है। जिसको पहले से परिणाम पता था, उसने एग्जिट पोल बनवाया होगा। एग्जिट पोल तो माहौल बनाने के लिए था।
कांग्रेस नेताओं के ईवीएम हैक होने की बात पर बोले, ‘सभी की बात सुन लूं, फिर किसी फैसले पर आना सही होगा। आप भी जानते हैं कि क्या माहौल था, मुझसे नहीं, पब्लिक से पूछिए। बैठक के बाद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर कहा, ‘हमने बटन दबा दिया और पता ही नहीं चला कि वोट कहां गया है। अब वीवीपैट आई है, तो 7 सेकंड के लिए वोट किए दिए गया है, दिखाया जाता है। मूल बात यह है कि जिस मशीन में चिप लगी है, उसके हैक होने की संभावना होती है।’
[ad_2]
Source link