Home Breaking News Pakistan: हाफिज सईद का सहयोगी हंजला अदनान मारा गया, कराची में हथियारों से लैस लोगों ने गोलियों से भूना

Pakistan: हाफिज सईद का सहयोगी हंजला अदनान मारा गया, कराची में हथियारों से लैस लोगों ने गोलियों से भूना

0
Pakistan: हाफिज सईद का सहयोगी हंजला अदनान मारा गया, कराची में हथियारों से लैस लोगों ने गोलियों से भूना

[ad_1]

Hafiz Saeed aide Hanjala Adnan killed gunned down by armed men in Karachi Pakistan Know all

हाफिज सईद
– फोटो : ANI

विस्तार


लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हंजला अदनान की हथियारों से लैस लोगों ने हत्या कर दी। पाकिस्तान के कराची में उसे गोलियों से भून दिया गया। हंजला ने 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले की साजिश रची थी। हंजला को हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। हाफिज 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड है। 

रिपोर्ट की मानें तो अज्ञात बंदूकधारियों ने अदनान को 2 और 3 दिसंबर की रात को उसके घर के बाहर जान से मार डाला। उसे चार गोलियां लगीं। इसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान बीते दिन यानी पांच दिसंबर को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अदनान ने हाल ही में ऑपरेशन बेस कराची को बनाया था।

बीएसएफ काफिले पर हमले की साजिश रची थी

2015 में अदनान ने उधमपुर में सीमा सुरक्षा बल के काफिले पर हमले की नापाक साजिश रची थी। हमले में दो जवानों की जान चली गई थी। इस दौरान 13 जवान घायल भी हुए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले में आरोप पत्र भी दायर किया था। 2016 में जम्मू-कश्मीर के पंपोर इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल काफिले पर आतंकी हमले में भी अदनान का हाथ था। हमले में आठ सीआरपीएफ जवानों की जान चली गई थी। इस दौरान 22 जख्मी भी हुए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here