Home Breaking News UP News: विश्व आर्थिक मंच की बैठक में यूपी को न्योता, पेश किया जाएगा प्रदेश का विकास मॉडल

UP News: विश्व आर्थिक मंच की बैठक में यूपी को न्योता, पेश किया जाएगा प्रदेश का विकास मॉडल

0
UP News: विश्व आर्थिक मंच की बैठक में यूपी को न्योता, पेश किया जाएगा प्रदेश का विकास मॉडल

[ad_1]

UP will be a part in the meeting of World Economic Forum.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश में आर्थिक और औद्योगिक विकास की गूंज अब वैश्विक मंच पर सुनाई देगी। अगले वर्ष जनवरी में दावोस (स्विट्जरलैंड) में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के रूप में विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश को भी न्योता मिला है। 

दावोस में 15 से 19 जनवरी तक होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल नामित किया है।

ये भी पढ़ें – इंडिया गठबंधन: मजबूत प्रत्याशी होने पर ही सहयोगी दलों को सीटें देगी सपा, कांग्रेस की बात मानने को तैयार नहीं

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: सहयोगी दलों को सीटें देने के लिए भाजपा में मंथन शुरू, दिल्ली में होगी बैठक

प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के अलावा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह और सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह शामिल हैं।

सम्मेलन में शामिल होने जा रहे मंत्री और अधिकारी वैश्विक मंच पर लगभग साढ़े छह साल में प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास की तेज रफ्तार का मॉडल पेश करेंगे। यूपी में निवेश के लिए बने नए सकारात्मक माहौल की जानकारी देंगे ताकि दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सके।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here