Home Sports कीवी स्पिनरों ने बांग्लादेश को उसी की धुन पर ‘नचाया’… महंगा पड़ गया स्लो पिच पर दांव लगाना

कीवी स्पिनरों ने बांग्लादेश को उसी की धुन पर ‘नचाया’… महंगा पड़ गया स्लो पिच पर दांव लगाना

0
कीवी स्पिनरों ने बांग्लादेश को उसी की धुन पर ‘नचाया’… महंगा पड़ गया स्लो पिच पर दांव लगाना

[ad_1]

नई दिल्ली. बांग्लादेश को स्पिन पिच पर दांव लगाना महंगा पड़ गया है. न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान बांग्लादेश को रनों के लिए ऐसा तरसाया कि उसका एक भी बैटर 40 रन भी नहीं बना सका. सिर्फ दो बांग्लादेशी बैटर्स ने 30 की रनसंख्या पार की, जिसमें 35 टॉप स्कोर रहा. कह सकते हैं कि न्यूजीलैंड की फिरकी के सामने बांग्लादेशी टीम नाचती नजर आई और महज 172 न पर ढेर हो गई.

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 6 दिसंबर से मीरपुर में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच है. बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में अपनी दमदार स्पिन बॉलिंग की बदौलत न्यूजीलैंड को हरा दिया था. लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में हालात बदले नजर आ रहे हैं.

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. उसके ओपनर जाकिर हसन 8 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान नजमुल हुसैन और मोमिनुल हक भी दोहरी रनसंख्या नहीं छू सके. महमूदुल हसन जॉय 14 रन बनाकर चलते बने. महज 47 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी बांग्लादेशी टीम को मुशफिकुर रहीम ने संभालने की कोशिश की. लेकिन अचानक वे एक ऐसी गलती कर बैठे, जिसकी सजा आउट होना है.

पारी के 41वें ओवर में काइले जैमिसन की गेंद पर रहीम ने डिफेंसिव शॉट खेला. उन्‍हें अचानक एहसास हुआ कि गेंद बल्‍ले से लगकर स्‍टंप्‍स की ओर जा रही है. उन्होंने तुरंत एक हाथ से गेंद को विकेट से दूर कर दिया. न्यूजीलैंड ने अपील की और अंपायर ने रहीम को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्‍ड आउट करार दिया. इस तरह रहीम ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्‍ड आउट होने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर बने. रहीम 35 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे.

मुशफिकुर रहीम के अलावा सिर्फ शहादत हुसैन (31) ही ऐसे बैटर रहे, जिन्होंने 30 से ज्यादा रन बनाए. मेहदी हसन मिर्जा 20 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बात करें तो मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 3-3 विकेट झटके. एजाज पटेल को 2 विकेट मिले. एक विकेट कप्तान साउदी के नाम रहा.

Tags: Bangladesh, Mitchell Santner, New Zealand, New Zealand vs Bangladesh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here