Home Sports गंभीर की पारी क्रिस गेल पर भारी, 13 गेंद में 60 रन भी नहीं आए काम, टूर्नामेंट से होना पड़ा बाहर

गंभीर की पारी क्रिस गेल पर भारी, 13 गेंद में 60 रन भी नहीं आए काम, टूर्नामेंट से होना पड़ा बाहर

0
गंभीर की पारी क्रिस गेल पर भारी, 13 गेंद में 60 रन भी नहीं आए काम, टूर्नामेंट से होना पड़ा बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

लीजेंड लीग क्रिकेट में गौतम गंभीर ने शानदार फिफ्टी ठोकी.
क्रिस गेल ने 84 रन की विस्फोटक पारी खेली.

नई दिल्ली. लीजेंड्स लीग (Legends League Cricket) क्रिकेट के एलिमिनेटर मुकाबले में रोमांच का तीसरा डोज देखने को मिला. इस मैच में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और पार्थिव पटेल की टीमों के बीच जंग देखने को मिली. कप्तान पार्थिव ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया. जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे पूर्व भारतीय दिग्गज ने पुराने अंदाज में बैटिंग की. उन्होंने भले ही 51 रन बनाए, लेकिन ये फिफ्टी यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की आतिशी पारी पर भारी पड़ गई. क्रिस गेल (Chris Gayle) ने आतिशी अंदाज में 84 रन ठोके लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके.

इंडिया कैपिटल्स की तरफ से गौतम गंभीर ने टीम को शानदार शुरुआत दी. उन्होंने महज 30 गेंद में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन की पारी. इसके बाद टीम के बाकी बल्लेबाजों ने भी बहुमूल्य पारियों को अंजाम दिया. इन पारियों की बदौलत टीम ने 223 रन का विशाल स्कोर टांग दिया. जवाबी कार्यवाही में बैटिंग करने उतरे क्रिस गेल ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की. उन्होंने चौकों और छक्कों से ही महज 13 गेंद में 60 रन ठोक दिए. 84 रन की पारी में 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.

दो गेंदबाजों ने पलटी बाजी

इंडिया कैपिटल्स के दो गेंदबाजों ने बाजी पूरी तरह से पलट दी. उडाना ने क्रिस गेल को पवेलियन भेजकर मैच में जान डाल दी. गेल के अलावा केविन ओ ब्रायन भी आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख रहे थे. उन्होंने महज 33 गेंद 57 रन ठोक दिए. लेकिन ईश्वर पांडे ने उनकी पारी पर ब्रेक लगाकर ब्रेक थ्रू दिला दिया. इस मुकाबले को इंडिया कैपिटल्स ने 12 रन से अपने नाम कर लिया.

Tags: Chris gayle, Legends League Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here