[ad_1]
वसीम अहमद /अलीगढ़ः.भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया. इसके बाद आनन फानन में गंभीर हालत में उन्हें मिथराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वो खतरे से बाहर नहीं है. इस बीच क्रिकेटर दीपक चाहर भी अलीगढ़ पहुंचे. दीपक ने कहा कि ‘अलीगढ़ के मिथराज हॉस्पिटल में पिता को अच्छा इलाज मिला है.
क्रिकेटर दीपक चाहर ने आगे कहा, ‘खेल बाद में है पहले बेटे का धर्म निभा लू. उनकी टीम प्रशासन से बात हो चुकी है और वह अलीगढ़ में अपने पिता का इलाज करा रहे हैं’. दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर की तबीयत में थोड़ा सा सुधार हुआ है. हालांकि उनकी स्थिति क्रिटिकल है. दीपक के पिता का इलाज करने वाले मिथराज हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेन्द्र ने बताया कि इनको डायबिटीज है. ब्लड प्रेशर है और इनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ है.
पिता के सही होने के बाद ही वापस जाएंगे दीपक
साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर क्रिकेटर दीपक चाहर ने मीडिया को बताया कि डॉक्टर ने काफी हेल्प की और अस्पताल में ट्रीटमेंट अच्छा मिल गया, नहीं तो तबियत और खराब हो सकती थी.अभी कंडीशन ठीक है. मैं मैच नहीं खेल रहा. मैं जा नहीं रहा हूं. मेरे लिए फादर बहुत इंपॉर्टेंट हैं. उन्होंने मुझे खिलाड़ी बनाया उनकी वजह से सब कुछ हूं. मैं अपने पिता के साथ रहूंगा. जब वह खतरे से बाहर होंगे उसके बाद खेलना शुरू करूंगा.
.
FIRST PUBLISHED : December 6, 2023, 13:10 IST
[ad_2]
Source link