Home Sports विवादों से भरा टेस्‍ट मैच जिसका तीन बार बदला गया नतीजा, पाक टीम से है संबंध

विवादों से भरा टेस्‍ट मैच जिसका तीन बार बदला गया नतीजा, पाक टीम से है संबंध

0
विवादों से भरा टेस्‍ट मैच जिसका तीन बार बदला गया नतीजा, पाक टीम से है संबंध

[ad_1]

हाइलाइट्स

2006 के मैच में पाक टीम पर लगा था बॉल टेम्‍परिंग का आरोप
टी सेशन के बाद मैदान में नहीं उतरी इंजमाम उल हक की टीम
बाद में इंग्‍लैंड टीम के पक्ष में दे दिया गया था फैसला

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड (Pakistan Vs England) के बीच वर्ष 2006 के ओवल टेस्‍ट (Oval Test) को क्रिकेट जगत के सबसे विवादित मैचों में से एक माना जाता है. 17 अगस्‍त 2006 से शुरू हुए इस मैच में पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम और अंपायर्स के बीच टकराव देखने को मिला. अंपायरों ने इंग्‍लैंड की दूसरी पारी के दौरान पाकिस्‍तान टीम पर बॉल टैम्‍परिंग (गेंद से छेड़छाड़) का आरोप लगाया. न केवल गेंद को बदला गया बल्कि पाकिस्‍तान टीम पर 5 रन की पेनल्‍टी भी लगाई गई. जिसके विरोध में इंजमाम उल हक (Inzamam-ul-Haq) के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान टीम चौथे दिन, टी सेशन के बाद मैदान में नहीं उतरी. फलस्‍वरूप, पाक टीम के नियत समय तक इंतजार के बाद इंग्‍लैंड को जीत अवार्ड कर दी गई.

वैसे, गुस्‍सा ठंडा होने के बाद पाकिस्‍तान टीम (Pakistan cricket team) मैदान में लौटी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डेरेल हेयर और बिली डोक्ट्रोव के साथ-साथ मैच रेफरी माइक प्रोक्टर मैच को समाप्त घोषित कर चुके थे. मैच में इंग्‍लैंड टीम को विजयी घोषित कर दिया गया था. पाकिस्‍तान की ओर से इस फैसले के विरोध में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद क्रिकेट की शीर्ष संस्‍था ICC ने जुलाई 2008 को परिणाम को ड्रॉ में तब्‍दील कर दिया था लेकिन पर्थ में जुलाई 2009 में हुई आईसीसी बोर्ड की मीटिंग के बाद इस फैसले में फिर बदलाव हुआ और इंग्‍लैंड को मैच अवार्ड कर दिया गया. परिणाम को इस तरह लिखा गया-इंग्‍लैंड को मैच अवार्ड किया गया (विपक्षी टीम ने खेलने से इनकार किया).

रवि बिश्नोई का धमाका, राशिद खान को पछाड़कर हासिल की नंबर वन की कुर्सी

इस मैच में पाकिस्‍तान टीम के कप्‍तान इंजमाम उल हक ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. उमर गुल (Umar Gul) और मोहम्‍मद आसिफ (Mohammad Asif)  की धारदार गेंदबाजी (4-4 विकेट) के आगे इंग्‍लैंड की पहली पारी महज 173 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में पाकिस्‍तान ने पहली पारी में 504 रन बनाए थे, इस विशाल स्‍कोर में मोहम्‍मद यूसुफ का शतक (128) और इमरान फरहत के 91 रन शामिल थे. पहली पारी के आधार पर पाकिस्‍तान को 331 रनों की विशाल बढ़त हासिल हुई थी. मैच के तीसरे दिन स्‍टंप्‍स के समय इंग्‍लैंड की दूसरी पारी का स्‍कोर एक विकेट पर 78 रन (18 ओवर) था और कप्‍तान एंड्यू स्‍ट्रॉस के साथ एलिस्‍टेर कुक क्रीज पर थे.

रहीम ‘obstructing the field’ आउट होने वाले पहले बांग्‍लादेशी बैटर बने, VIDEO

मैच का चौथा दिन विवादों से भरपूर रहा. इंग्‍लैंड की दूसरी पारी के दौरान मैदानी अंपायरों ने गेंद की कंडीशन पर नाखुशी जताई और इसे बदल दिया. टी-ब्रेक के दौरान पाकिस्‍तान टीम ने मैच रैफरी, ऑफिशियल्‍स और अंपायर से इसे लेकर काफी लंबी चर्चा की. जब अंपायर फैसले से नहीं पलटे तो कप्तान इंजमाम-उल-हक की अगुआई में पाकिस्तान की टीम खेलने ही नहीं उतरी. टी सेशन के समय इंग्‍लैंड की दूसरी पारी का स्‍कोर 4 विकेट पर 298 रन था और पॉल कॉलिंगवुड (26) व इयान बेल (9) क्रीज पर थे. जब नियत समय तक पाक टीम मैदान में नहीं उतरी तो खेल को आधिकारिक तौर पर खत्‍म घोषित कर दिया गया. पाकिस्‍तान टीम हालांकि बाद में मैदान में पहुंची लेकिन अंपायरों के मैदान पर नहीं आने के कारण वापस ड्रेसिंगरूम में लौट गई थी.

Tags: England vs Pakistan, Inzamam ul haq, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here