[ad_1]
नई दिल्ली. यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को भले ही अलविदा कह दिया हो, लेकिन वे जब भी मैदान पर उतरते हैं तो उनका बल्ला आग ही उगलता है. बुधवार को भी ऐसा ही देखने को मिला, जब उन्होंने 84 रन की तूफानी पारी खेली. हालांकि, उनकी यह पारी भी गुजरात जायंट्स को लीजेंड्स लीग क्रिकेट से बाहर होने से नहीं रोक सकी. गौतम गंभीर की टीम इंडियन कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 12 रन से हराया. गौतम गंभीर ने इस मुकाबले में 50 रन की कप्तानी पारी खेली.
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का एलिमिनेटर बुधवार को इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया. गुजरात जायंट्स के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. लेकिन उनकी टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई. दूसरी ओर, इंडिया कैपिटल्स ने धांसू बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन का स्कोर बना डाला
इंडिया कैपिटल्स के लिए कप्तान गौतम गंभीर ने 50 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 30 गेंद की अपनी पारी में 7 चौके व एक छक्का लगाया. गंभीर ने साथी ओपनर किर्क एडवर्ड्स (26) के साथ 65 रन की साझेदारी की. इसके बाद केविन पीटरसन (26) के साथ 40 रन जोड़कर अपनी टीम को 105 के स्कोर तक पहुंचा दिया. इंडिया कैपिटल्स के लिए आखिरी ओवरों में भरत चिपली ने 16 गेंद पर 35 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा बेन डंक ने 30 और रिकॉर्डो पॉवेल ने 28 रन का योगदान दिया.
गुजरात जायंट्स ने इंडिया कैपिटल्स का करारा जवाब दिया. उसकी ओर से क्रिस गेल और केविन ओब्रायन ने तूफानी पारियां खेलीं. जब ये दोनों बैटर क्रीज पर थे, तब गुजरात जायंट्स की जीत पक्की नजर आ रही थी. लेकिन 201 के टीम स्कोर पर पहले ओब्रायन और फिर गेल के आउट होते ही गुजरात जायंट्स की गाड़ी बेपटरी हो गई.
गुजरात जायंट्स को आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 23 रन बनाने थे और उसके 6 विकेट बाकी थे. गेल भी क्रीज पर थे. पलड़ा गुजरात की टीम का भारी था. लेकिन गेल 19वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्गऑफ पर रिकार्डो पॉवेल को कैच थमा बैठे. इसके बाद गुजरात जायंट्स की टीम अगली 11 गेंद पर 10 रन ही बना सकी और 2 विकेट और गंवा बैठी. गुजरात जायंट्स का आखिरी स्कोर 7 विकेट पर 211 रन रहा.
.
Tags: Gautam gambhir, Legends League Cricket
FIRST PUBLISHED : December 6, 2023, 22:34 IST
[ad_2]
Source link