Home Breaking News US Shooting: लास वेगास में नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी, तीन की मौत, पुलिस की कार्रवाई में हमलावर ढेर

US Shooting: लास वेगास में नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी, तीन की मौत, पुलिस की कार्रवाई में हमलावर ढेर

0
US Shooting: लास वेगास में नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी, तीन की मौत, पुलिस की कार्रवाई में हमलावर ढेर

[ad_1]

shooting at University of Nevada Las Vegas US World News Updates

अमेरिका में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



अमेरिका के लास वेगास शहर में स्थित नेवादा विश्वविद्यालय के परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लास वेगास पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है। लास वेगास शहर के पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संदिग्ध को काबू कर लिया गया है और उसकी मौत हो चुकी है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया। वहीं, वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने कहा कि हम लास वेगास की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

पुलिस ने कहा कि यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में बीम हॉल के आसपास हुई, जिसमें बिजनेस स्कूल और अन्य सुविधाएं हैं। हालांकि, तत्काल पीड़ितों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी एक पोस्ट में छात्रों से क्षेत्र खाली करने का आग्रह किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कैंपस में अब कोई और खतरा नहीं है। कई पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया है। जांच जारी है। फिलहाल गोलीबारी की घटना के मकसद के बारे में कोई जानकारी सामने  नहीं आई है।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here