Home Sports WPL 2024: आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग को भी वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी, BCCI का ये है प्लान

WPL 2024: आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग को भी वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी, BCCI का ये है प्लान

0
WPL 2024: आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग को भी वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी, BCCI का ये है प्लान

[ad_1]

Women Premier League 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का ‘कद’ इतना बढ़ चुका है कि इसमें दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर खेलना चाहते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बीते कई साल से इसका सफल आयोजन कर चुका है. अब महिलाओं के लिए भी ऐसी ही लीग (WPL) आयोजित हो रही है. इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी (WPL Auction) 9 दिसंबर को होनी है.

दूसरी बार होगी महिला प्रीमियर लीग

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (WPL Players Auction) आगामी 9 दिसंबर को मुंबई में होनी है. टूर्नामेंट के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान 165 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन अगले साल फरवरी-मार्च में होने की संभावना है. नीलामी में 165 खिलाड़ियों में से 104 भारतीय और 61 विदेशी क्रिकेटर हैं. इनमें से 15 असोसिएट देशों की प्लेयर्स हैं.

अलग-अलग शहरों में होंगे मैच!

आईपीएल की तरह अगले सीजन में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच भी अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जा सकते हैं. अभी मुंबई और बेंगलुरु इस दौड़ में सबसे आगे हैं. डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन के मैच इसी साल 4 से 26 मार्च तक मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए थे. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘मैच स्थलों को लेकर अंतिम फैसला 9 दिसंबर (डब्ल्यूपीएल की नीलामी की तारीख) के बाद किया जा सकता है. इसकी पूरी संभावना है कि लीग के मैच इस बार अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जा सकते हैं.’

मंधाना की इच्छा होगी पूरी?

मुंबई और कर्नाटक क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने भी डब्ल्यूपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई है. ऐसी खबरें हैं कि मुंबई के अलावा बेंगलुरु में इस बार लीग के मैच हो सकते हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने भी डब्ल्यूपीएल के मुकाबले अलग-अलग शहरों में कराने की वकालत की थी. (PTI से इनपुट) 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here