[ad_1]
हाइलाइट्स
शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है
टेस्ट सीरीज से पहले मसूद ने धमाकेदार पारी खेलकर खलबली मचा दी है
नई दिल्ली. पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के नए नवेले कप्तान शान मसूद ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पैर रखते ही धमाका कर दिया है. मसूद की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई है जहां उसे मेजबान टीम के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से पहले ही मसूद ने दोहरा शतक जड़कर कंगारुओं को बता दिया है कि टेस्ट सीरीज में उनके लिए इस विपक्षी कप्तान को रोकना आसान नहीं होगा. वनडे विश्व कप कप 2023 में खराब प्रदर्शन की वजह से बाबर आजम ने स्वदेश लौटने पर कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद पीसीबी ने शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया.
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया (AUS vs PAK) से टेस्ट सीरीज में भिड़ने से पहले प्राइमन मिनिस्टर इलेवन (Prime Minister’s XI) के साथ 4 दिवसीय वॉर्मअप मैच खेल रह है. पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में शान मसूद (Shan Masood) ने खेल के दूसरे दिन शानदार दोहरा शतक ठोका. मसूद ने 298 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 201 रन बनाए. पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 391 रन बनाकर घोषित कर दी. बाबर आजम 88 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर एलेवन टीम की ओर से जॉर्डन बकिंघम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए.
IND vs SA: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज के लाइव मुकाबले, बदल गया है चैनल
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में अभी तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. एशियाई टीमों की बात करें तो भारत एकमात्र ऐसी टीम है जिसने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में उसके घर में दो बार हराया है. पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू सरजमीं पर हराना आसान नहीं होगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा , मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अय्यूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी.
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, लांस मॉरिस, स्टीव स्मिथ, मिच स्टार्क, डेविड वॉर्नर.
.
Tags: Australia, Babar Azam, Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : December 7, 2023, 11:02 IST
[ad_2]
Source link