[ad_1]
Israel-Hamas war: इजराइल और हमास के बीच हो रहा युद्ध क्रूर रूप लेता जा रहा है. अब खबर आ रही है कि गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान एक 34 साल के भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की मौत हो गई है. हमास के संग चल रही लड़ाई में भारत ने कई सैनिकों को खो दिया है. इजराइल में एक के बाद एक कई सैनिक मारे गए. इसके अलावा हमास ने लड़कियों को भी मौत के घाट दिया. इजराइल ने सैनिक की मौत पर शोक व्यक्त किया है.
मृत्यु पर दोस्तों ने जताया शोक
आपको बता दें कि गिल डेनियल की मंगलवार को गाजा में हत्या कर दी गई. इसके बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. डेनियल के गृह जनपद के सैन्य कब्रिस्तान में उनका शव दफ्न किया गया. इजराइल ने कहा कि हम उन सैनिक की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं जिन्होंने राष्ट्र के सम्मान में हथियार उठाए. आज हमने एक और IDF (इजराइल रक्षा बल) के जवान को खो दिया.
फार्मेसी से किया मास्टर
गौरतलब है कि गिल डेनियल ने हिब्रू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी से मास्टर किया था. युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद गिल 10 अक्टूबर को रिजर्व में गए. दुखद बात यह है कि एक महीने पहले ही उनकी सगाई हुई थी. दोस्त तिरजा लवी ने कहा कि गिल डेनियल एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे.
महाराष्ट्र से था रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल डेनियल भारत के महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते थे. गिल ने 2007 में हाई स्कूल पास कर लिया था. गिल अपने दोस्तों के चहते थे. गिल के एक दोस्त ने उनकी मृत्यू पर शोक जताया कहा कि उनकी मुस्कान सभी दोस्तों को याद है.
86 सैनिक हो चुके शहीद
जब से इजराइल ने गाजा पर अपना जमीनी स्तर की लड़ाई शुरू की है, तब से आईडीएफ के करीब 86 सैनिक मारे जा चुके हैं. बात भारतीय मूल के सैनिकों की करें तो 7 अक्टूबर से लेकर अब तक करीब 4 सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.
.
[ad_2]
Source link