[ad_1]
हाइलाइट्स
LLC 2023 में गौतम गंभीर और श्रीसंथ के बीच हुई लड़ाई.
दोनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया वॉर देखने को मिल रहा है.
नई दिल्ली. लीजेंड लीग क्रिकेट में गौतम गंभीर और श्रीसंथ की लड़ाई जगजाहिर हो चुकी है. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान में कहासुनी हुई, इसके बाद सोशल मीडिया वॉर शुरू हो चुका है. श्रीसंथ गौतम गंभीर एक से बड़े एक आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. पहले उन्होंने मैदान में क्या कुछ हुआ उसे दो वीडियो के जरिए बताया. जिसके जवाब में गौतम गंभीर ने इशारे के तौर पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी फोटो लगा दी. गंभीर की इस पोस्ट पर श्रीसंथ ने पूरी भड़ास निकाल दी है. उन्होंने कमेंट में गौतम गंभीर को खुलतौर पर कई बातें कहीं साथ ही उनका समर्थन करने वाले इरफान पठान को भी लपेट लिया है.
मैदान में हुए विवाद के बाद श्रीसंथ ने वीडियो के जरिए फैंस में पूरी बात रखी. हालांकि, उन्होंने गंभीर पर कई आरोप भी लगाए. इस बीच गौतम गंभीर ने पलटवार के तौर पर सोशल मीडिया पर स्माइल करते हुए अपनी फोटो लगाई और लिखा, ‘जब दुनिया का ध्यान आपके ऊपर हो, तो मुस्कुराएं.’ उनकी इस पोस्ट पर इरफान पठान ने भी कमेंट में लिखा, ‘बेस्ट उत्तर’. यह देखने के बाद श्रीसंथ ने आपा खो दिया है. उन्होंने कमेंट्स में दोनों प्लेयर्स पर तंज कसा और गंभीर को खरी-खरी सुना दी.
गौतम गंभीर की पोस्ट पर श्रीसंथ का कमेंट. (Gautam Gambhir Instagram)
आप सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं- श्रीसंथ
श्रीसंथ ने कमेंट में लिखा, ‘आपने एक खिलाड़ी और एक भाई की सीमाओं को पार कर लिया है और सबसे बढ़कर, आप लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी आप हर क्रिकेटर से उलझते रहते हैं. तुम्हारे साथ क्या बात है? मैंने बस मुस्कुराकर देखा और आपने मुझे फिक्सर करार दे दिया? गंभीरता से, क्या आप सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं? आपको इस तरह से बोलने और कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है. आपने अंपायर्स से भी अपशब्द भी कहे, फिर भी मुस्कुराने की बात करते हैं? आप एक अहंकारी और पूरी तरह से वर्गहीन व्यक्ति हैं.’
LLC 2023: गौतम गंभीर-श्रीसंथ विवाद पर बड़ा अपडेट, ‘फिक्सर-फाइटर’ की जंग जल्दी खत्म नहीं होगी!
श्रीसंथ ने इरफान पठान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आपका समर्थन करने वालों के लिए किसी भी प्रकार का सम्मान नहीं है. कल तक मैं हमेशा आपके और आपके परिवार के प्रति सम्मान रखता था. हालाँकि, आपने अपमानजनक शब्द “फिक्सर” का इस्तेमाल सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि सात या आठ बार किया. यहां तक कि आपने लगातार मुझे उकसाने की कोशिश करते हुए अंपायरों और मेरे प्रति ‘एफ’ शब्द का इस्तेमाल भी किया. जिस किसी ने भी यह अनुभव किया है कि मैंने क्या सहा है वह तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा. आप जानते हैं कि आपने जो कहा और किया वह गलत था. मुझे यकीन है कि ईश्वर भी तुम्हें माफ नहीं करेगा. उसके बाद तुम मैदान में आये ही नहीं..चलो भगवान सब देख रहा है.’
.
Tags: Gautam Gamhir, Legends League Cricket, S Sreesanth
FIRST PUBLISHED : December 7, 2023, 21:40 IST
[ad_2]
Source link