[ad_1]
Seychelles Blast: चीन अपनी विस्तारवादी नीति के तहत लगातार पैर पसार रहा है. हिंद महासागर में भी चीन अपनी पकड़ दिन-रात मजबूत करने के अवसर तलाशता रहता है. भारत ने चीन की इस नीति को काउंटर करने के लिए साल 2015 में एक योजना के तहत अफ्रीकी मुल्क सेशेल्स से समझौता किया. करीब एक लाख की आबादी वाले इस देश में भारत ने मिलिट्री बेस तैयार करने के लिए डील की. जिससे हिंद महासागर में भारत की पकड़ को मजबूत किया जा सके.
तैयार होने वाला था भारत का मिलिट्री बेस
सेशेल्स में जहां भारत का मिलिट्री बेस तैयार होने वाला था, उस जगह पर भयानक विस्फोट की खबर आ रही है. सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन ने ब्लास्ट की जानकारी देते हुए गुरुवार को आपातकाल की घोषणा कर दी. इस विस्फोट में कितने लोग घायल हुए हैं. इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम 100 लोगों के हताहत होने की खबर है.
पूरा मुल्क ठप हो गया
आपातकाल घोषित होने की वजह से पूरा मुल्क ठप पड़ गया है. वहीं हालात काफी नाजुक बने हुए हैं. राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने बयान में कहा है कि प्रोविडेंस औद्योगिक क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. ऐसे नाजुक हालात का देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. सिर्फ कामगारों को ही आवाजाही की इजाजत दी गई है.
बारिश और बाढ़ ने मचाई थी तबाही
सेशेल्स राष्ट्रपति ऑफिस के मुताबिक हाल ही में देश में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई थी. इसकी वजह से 2 लोगों की मौत हो गई थी. इस बार सीसीसीएल विस्फोटक भंडार में भयानक ब्लास्ट ने माहौल बिगाड़ दिया है. आपको बता दें कि प्रोविडेंस औद्योगिक क्षेत्र माहे में मौजूद सेशेल्स द्वीपसमूह के 115 द्वीपों में सबसे बड़ा है.
प्रोविडेंस के अधिकारियों के मुताबिक मलबा बिखरा हुआ इलाके में किसी युद्ध के बाद का दृश्य लगा है. इस ब्लास्ट की वजह से यहां की सभी इमारतों में क्रैक्स देखने को मिल रहे हैं. जो बेहद भयावह है. राष्ट्रपति रामकलावन ने जनता से अपील की है कि वो पुलिस का साथ दे और लोग घरों से बाहर न आए.
.
[ad_2]
Source link