Home Sports मोहम्मद शमी नवंबर के बेस्ट क्रिकेटर! ICC ने किया नॉमिनेट, पर ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ी…

मोहम्मद शमी नवंबर के बेस्ट क्रिकेटर! ICC ने किया नॉमिनेट, पर ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ी…

0
मोहम्मद शमी नवंबर के बेस्ट क्रिकेटर! ICC ने किया नॉमिनेट, पर ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ी…

[ad_1]

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी नवंबर महीने के बेस्ट खिलाड़ी के तौर पर नॉमिनेट किए गए हैं. आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए मोहम्मद शमी के अलावा दो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटरों को भी नॉमिनेट किया है. ये दो खिलाड़ी ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल हैं.

आईसीसी ने 7 नवंबर को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के नॉमिनेशन की जानकारी दी. क्रिकेट की इस शीर्ष संस्था ने बताया कि मोहम्मद शमी, ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल ने नवंबर के महीने में वर्ल्ड कप 2023 में यादगार प्रदर्शन किया. शमी, हेड, मैक्सवेल को काबिलेतारीफ प्रदर्शन के चलते ही अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है.

मोहम्मद शमी का वर्ल्ड कप 2023 में बेहद शानदार प्रदर्शन रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में नवंबर महीने में सिर्फ 12.06 की औसत से 15 विकेट झटके. उनका इकोनॉमी रेट 5.68 रहा. अगर वर्ल्ड कप 2023 में उनके सारे मैचों की बात करें तो उन्होंने कुल 24 विकेट झटके. उनका बेस्ट प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ रहा. शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट झटके थे.

ट्रेविस हेड की बात करें तो क्रिकेटप्रेमी वर्ल्ड कप फाइनल में उनके शतक को भूले नहीं होंगे. उन्होंने भारत के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले 137 रन बनाए थे. जबकि इस मुकाबले से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका में के खिलाफ सेमीफाइनल में 62 रन की अहम पारी खेल थी.

ग्लेन मैक्सवेल को उनके दोहरे शतक के लिए नॉमिनेट किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके साथ ही मैक्सवेल दुनिया के ऐसे पहले बैटर बन गए, जिसने वनडे की दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया है.

Tags: Glenn Maxwell, ICC, Mohammad Shami, Travis Head

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here