[ad_1]
Israel Hamas War Live Updates: अस्थायी युद्ध विराम के खत्म होने के बाद इजरायल-जंग फिर से शुरू हो गई है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है कि इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने खान यूनिस क्षेत्र में हमास नेता याह्या सिनवार के घर को घेर लिया है. नेतन्याहू ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि सिनवार हालांकि, अपने घर में नहीं था, लेकिन इजरायली सेना ने घेराबंदी कर रखी है, वह कुछ ही समय में पकड़ा जाएगा.
इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि आईडीएफ सिनवार की तलाश करेगा और उसे जल्द ही खत्म कर देगा. आईडीएफ ने सात दिन के युद्धविराम के बाद एक दिसंबर को हमास के साथ युद्ध फिर से शुरू करने के बाद दक्षिण गाजा में प्रवेश किया है.
गाजा में 16 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत
बता दें 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए हमास के अभूतपूर्व हमले के बाद इजरायली सेना ने गाजा में हमास के खिलाफ हवाई और जमीनी हमला किया. अलजजीरा के मुताबिक 7 अक्टूबर से इजरायली हमलों में गाजा में कम से कम 16,248 फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं इजरायल में, आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या लगभग 1,200 है.
.
[ad_2]
Source link