Home Sports क्या कभी नहीं टूटेगा सचिन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड? कोहली 2 बार करीब पहुंचे लेकिन…

क्या कभी नहीं टूटेगा सचिन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड? कोहली 2 बार करीब पहुंचे लेकिन…

0
क्या कभी नहीं टूटेगा सचिन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड? कोहली 2 बार करीब पहुंचे लेकिन…

[ad_1]

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर ने 1998 में कुछ ऐसा कमाल किया था, जिसे दोहरा पाना किसी भी क्रिकेटर का ख्वाब हो सकता है. यह कमाल था एक कैलेंडर ईयर में 12 शतक लगाने का. यह उस वक्त एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड था, जो आज 25 साल बाद भी कायम है. विराट कोहली से लेकर रिकी पोंटिंग तक कई क्रिकेटर इस रिकॉर्ड के करीब तो पहुंचे, लेकिन उसे छू नहीं सके. आइए जानते हैं कि ऐसे कितने बैटर हैं, जो एक कैलेंडर ईयर में 10 या इससे अधिक शतक लगा चुके हैं.

जैसा कि सबको पता है कि एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक शतक सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने 1998 में 12 शतक लगाकर अरविंद डिसिल्वा का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने एक साल पहले ही 10 शतक लगाए थे. सचिन ने 1998 में 39 इंटरनेशनल मैच में 68.67 की औसत से 2541 रन बनाए थे.

कोहली ने 2 बार बनाए 11-11 शतक
विराट कोहली और रिकी पोंटिंग वो बैटर हैं, जो सचिन का कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंचे. विराट कोहली ने लगातार दो साल 2017 और 2018 में 11-11 शतक लगाए. रिकी पोंटिंग ने 2003 में 11 शतक लगाए थे.

रोहित-द्रविड़ ने लगाए 10-10 शतक
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ समेत 5 बैटर हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 10-10 शतक लगाए हैं. रोहित शर्मा ने 2019 और राहुल द्रविड़ ने 1999 में यह प्रदर्शन किया था. अरविंद डिसिल्वा, हाशिम अमला और तिलकरत्ने दिलशान भी एक-एक कैलेंडर ईयर में 10-10 शतक लगा चुके हैं.

पोंटिंग ने 2 बार बनाए 9-9 शतक
4 बैटर ऐसे भी हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 9-9 शतक लगाए हैं. इनमें रिकी पोंटिंग, डेविड वॉर्नर, मोहम्मद यूसुफ और ग्रीम स्मिथ शामिल हैं. रिकी पोंटिंग ने 2005 और 2006 में यानी दो कैलेंडर ईयर में 9-9 शतक बनाए थे.

Tags: Number Game, Rohit sharma, Sachin tendulkar, Shubman gill, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here