Home Sports टी20 में रोमांच की सारी हदें पार… आखिरी गेंद पर हुआ फैसला, रजा बने ‘सिकंदर’

टी20 में रोमांच की सारी हदें पार… आखिरी गेंद पर हुआ फैसला, रजा बने ‘सिकंदर’

0
टी20 में रोमांच की सारी हदें पार… आखिरी गेंद पर हुआ फैसला, रजा बने ‘सिकंदर’

[ad_1]

हाइलाइट्स

सिकंदर रजा ने 3 विकेट लेने के साथ अर्धशतकीय पारी खेली
आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 147 रन बनाए
जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे

नई दिल्ली. जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में रोमांचक की सारी हदें पार हो गईं. मेजबान जिम्बाब्वे को इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत मिली. ऑलराउंडर सिकंदर रजा मैच के हीरो रहे जिन्होंने गेंदबाजी में कमाल करने के बाद बल्लेबाजी में भी धमाल मचाया. सिकंदर रजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 1 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने जिम्बाब्वे (ZIM vs IRE) के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा था. जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत दर्ज की. जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने लगतार अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन भला हो कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza)   का, जिन्होंने एक छोर संभाले रखा और छोटी छोटी साझेदारी से टीम को यादगार जीत दिलाई. रजा ने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में 28 रन खर्च कर आयरलैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा उसके बाद बल्लेबाजी में हाथ दिखाए. उन्होंने 44 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली.

उन्होंने मुझे फिक्सर… वह लड़ाकू हैं, श्रीसंत का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब गौतम पर लगाए ‘गंभीर’ आरोप

वह वीरू भाई सहित अपने सीनियर्स का भी सम्मान नहीं करते, उन्होंने मुझे फिक्सर… गंभीर- श्रीसंत की लड़ाई का वीडियो आया सामने

आयरलैंड ने 4 गेंदबाजों ने झटके 2-2 विकेट
जिम्बाब्वे की ओर से ओपनर वेस्ले मधेवेरे 26 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए वहीं विकेटकीपर क्लाइव मडांडे ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए. आयरलैंड की ओर से मार्क एडेर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी और क्रेग यंग ने 2-2 विकेट चटकाए. इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.

बालबिर्नी ने खेली 32 रन की पारी
आयरलैंड की ओर से ओपनर एंड्रयू बालबिर्नी ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली वहीं हैरी टेक्टर 21 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए. विकेटकीपर लोरकन टकर ने 21 रन का योगदान दिया जबकि कप्तान पॉल स्टर्लिंग 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए जबकि नगारवा और मुजारबानी के खाते में दो दो विकेट गए.

Tags: Andrew Balbirnie, Ireland, Paul Stirling, Sikandar Raza, Zimbabwe

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here