Home Breaking News ‘द फैमिली मैन 3’ में बूढ़े दिखेंगे श्रीकांत तिवारी! अभिनेता ने अपडेट देते हुए सीरीज को ‘भयानक’

‘द फैमिली मैन 3’ में बूढ़े दिखेंगे श्रीकांत तिवारी! अभिनेता ने अपडेट देते हुए सीरीज को ‘भयानक’

0
‘द फैमिली मैन 3’ में बूढ़े दिखेंगे श्रीकांत तिवारी! अभिनेता ने अपडेट देते हुए सीरीज को ‘भयानक’

[ad_1]

अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जोरम’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में मनोज के अभिनय की दर्शक काफी सरहाना कर रहे हैं। फिल्म को लोगों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया पाकर अभिनेता काफी खुश हैं। हालांकि, फैंस अभी भी उनकी हिट सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मनोज ने इसे लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।





अभिनेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ”हम फरवरी के अंत में शूटिंग शुरू करेंगे और इस बार हम ज्यादातर नॉर्थ-ईस्ट में शूटिंग करेंगे। हम वहीं से शुरू करेंगे, जहां हमने पिछले सीजन को छोड़ा था। मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि इस बार फैमिली मैन पिछले सीजन से बड़ा होगा। बड़ा सुंदर और भयानक होगा।”



 ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की देरी के पीछे अभिनेता ने कहा, ‘राज और डीके (सीरीज के निर्माता) सीजन 3 में जल्दबाजी करने के पक्ष में नहीं हैं। सीजन 1 से सीजन 2 तक जाने में हमें तीन साल लग गए। इसलिए कृपया हमें सीजन 3 के लिए उतना समय दें। जब हम सीजन 3 के साथ आएंगे, तो मैं आपसे वादा करता हूं,आपका मनोरंजन भी दोगुना होगा।’


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here