Home Sports बांग्लादेश के पास इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा चमत्कार?

बांग्लादेश के पास इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा चमत्कार?

0
बांग्लादेश के पास इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा चमत्कार?

[ad_1]

मीरपुर. बांग्लादेश क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने की उम्मीद लेकर आखिरी दो दिन उतरेगी. बारिश से बाधित मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले तीन दिन में बढ़त हासिल कर पहली बार कीवी टीम के क्लीन स्वीप का सपनी पूरा करने की उम्मीद जगाई है. पहली पारी में 172 रन पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 180 रन पर ढेर किया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 30 रन की बढ़त बनाई और अब अगले दो दिन में उसे लगातार दूसरी जीत के लिए जोर लगाना है.

ग्लेन फिलिप्स की 72 गेंद में 87 रन की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड 2 मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में शुक्रवार को 8 रन की मामूली बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश के दो विकेट झटक कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है.

बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश के 172 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी चाय के विश्राम से ठीक पहले 180 रन पर सिमट गई. खराब रोशनी के कारण दिन के खेल को जल्दी रोक दिया गया. खेल रोके जाने तब बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 38 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे. बांग्लादेश की टीम 30 रन से आगे है और उसके आठ विकेट बचे हुए है.

मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया था. न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 55 रन से की. फिलिप्स ने सीमित ओवर प्रारूप की शैली में बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए. उन्होंने खासकर हसन के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया और शुरुआती तीन ओवरों में तीन चौके और एक छक्का लगाकर दबाव को कम किया.

बांग्लादेश के पास इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा चमत्कार, बारिश बन सकती है विलेन

फिलिप्स ने इस दौरान डेरिल मिचेल (18) के साथ छठे विकेट के लिए 49 और काइल जैमीसन (20) के साथ आठवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. ऑफ स्पिनर मेहदी हसन और बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम और ऑफ स्पिनर नईम हसन ने दो-दो विकेट चटकाए.

न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में बायें हाथ के स्पिनर एजाज पटेल (13 रन पर एक विकेट) ने पहले ओवर में ही महमूदुल हसन (दो रन) को आउट कर अच्छी शुरुआत दिलाई. कप्तान टिम साउदी ने पारी के आठवें ओवर में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांटो (15 रन) को केन विलियमसन के हाथों कैच कर बांग्लादेश को दूसरी सफलता दिलाई. इस ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण दिन का खेल रोकना पड़ा.

बांग्लादेश ने दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 150 रन से जीता था और उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है.

Tags: Mehidy Hasan, Mitchell Santner, New Zealand vs Bangladesh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here