Home Sports लीजेंड्स लीग क्रिकेट: टॉप-5 में सारे बैटर एक देश के, क्रिस गेल का जलवा, रैना-पठान-उथप्पा दूर-दूर तक नहीं…

लीजेंड्स लीग क्रिकेट: टॉप-5 में सारे बैटर एक देश के, क्रिस गेल का जलवा, रैना-पठान-उथप्पा दूर-दूर तक नहीं…

0
लीजेंड्स लीग क्रिकेट: टॉप-5 में सारे बैटर एक देश के, क्रिस गेल का जलवा, रैना-पठान-उथप्पा दूर-दूर तक नहीं…

[ad_1]

नई दिल्ली. लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी एलएलसी में कई बैटर्स की तूफानी बैटिंग देखकर लगता ही नहीं कि यह लीजेंड्स क्रिकेटर्स का टूर्नामेंट है. वही लंबे-लंबे छक्के, वही तूफानी पारियां… खासकर अगर सामने वेस्टइंडीज का बैटर है तो गेंदबाज की शामत आई समझिए. क्रिस गेल, ड्वेन स्मिथ, रिकॉर्डो पॉवेल… वेस्टइंडीज के बैटर्स एलएलसी में धमाल मचाए हुए हैं. उनका इस टूर्नामेंट में किस कदर दबदबा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टॉप-5 बेटर्स में सभी वेस्टइंडीज के ही हैं. जबकि, भारत के सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ,यूसुफ पठान, इरफान पठान टॉप-10 में भी नहीं हैं. इरफान पठान के नाम टूर्नामेंट में 106 रन दर्ज हैं. सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान पूरे टूर्नामेंट में 100 रन भी नहीं बना सके.

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में 6 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं. दो बैटर भारत और एक-एक इंग्लैंड और श्रीलंका के हैं. और सिर्फ रन बनाने की बात नहीं हैं. एलएलसी 2023 में जो 3 शतक बने हैं, वे भी कैरेबियाई क्रिकेटर्स ने ही बनाए हैं. इस टूर्नामेंट में ड्वेन स्मिथ, चावडिक वाल्टन और रिकॉर्डो पॉवेल ने शतक जमाए हैं. ड्वेन स्मिथ ने तो महज 44 गेंद पर शतक ठोक दिया था.

एलएलसी 2023 का फाइनल शनिवार को खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले तक अगर हम टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट देखें तो ड्वेन स्मिथ 42.60 की औसत से 213 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 162.59 है. ड्वेन स्मिथ ने टूर्नामेंट 14 छक्के लगाए हैं. उनके बराबर छक्के सिर्फ इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने लगाए हैं.

क्रिस गेल टॉप बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर
यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्हेांने 50.75 की औसत से 203 रन बनाए हैं. चावडिक वाल्टन 187 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. किर्क एडवर्ड्स (173) चौथे और रिकॉर्डो पॉवेल (171) पांचवें नंबर पर हैं. इंग्लैंड के केविन पीटरसन छठे, श्रीलंका के तुषारा परेरा आठवें और वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस 10वें नंबर पर हैं.

गौतम गंभीर भी टॉप-10 में
टॉप-10 बैटर्स की इस लिस्ट में दो भारतीय हैं. गुरकीरत सिंह 169 रन बनाकर सातवें नंबर पर हैं. इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टूर्नामेंट के 4 मैच में 144 रन बनाए और नौवें नंबर पर रहे. हालांकि, गौतम गंभीर अपनी बैटिंग से ज्यादा एस श्रीसंथ के साथ विवाद के कारण चर्चा में रहे. श्रीसंथ ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि गौतम गंभीर ने उसे ‘फिक्सर’ कहा था.

Tags: Chris gayle, Gautam gambhir, Legends League Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here