Home Sports ‘हर किसी को राय देने का हक लेकिन..’, जॉनसन के कमेंट पर वॉर्नर ने तोड़ी चुप्‍पी

‘हर किसी को राय देने का हक लेकिन..’, जॉनसन के कमेंट पर वॉर्नर ने तोड़ी चुप्‍पी

0
‘हर किसी को राय देने का हक लेकिन..’, जॉनसन के कमेंट पर वॉर्नर ने तोड़ी चुप्‍पी

[ad_1]

हाइलाइट्स

वॉर्नर ने कहा, हमारा ध्‍यान टेस्‍ट सीरीज की ओर पर है
मिचेल जॉनसन ने वॉर्नर को बताया था घमंडी खिलाड़ी
कहा था-‘दागी’ को फेयरवेल टेस्‍ट देने की क्‍या जरूरत

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान के खिलाफ तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज (Pakistan Va Australia) के पहले ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज क्रिकेटर मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson)का अपने पूर्व साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को लेकर विवादित कमेंट इस समय सुर्खियां बटोर रहा है. सीरीज के बाद टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने का ऐलान करने वाले वॉर्नर को लेकर जॉनसन की टिप्‍पणी से ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में हैरानी है.इस मुद्दे पर उस्‍मान ख्‍वाजा और ग्‍लेन मैक्‍सवेल, वॉर्नर के पक्ष में खड़े नजर आए हैं.इस मुद्दे पर वॉर्नर (David warner) ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है.

जॉनसन के विवादित कमेंट मुद्दे पर संयत प्रतिक्रिया देते हुए बाएं हाथ के इस बैटर ने कहा,’हर किसी को अपनी राय/बात रखने का हक है फिर भले ही यह कितनी ही तीखी क्‍यों न हो.’ ESPNcricinfo के अनुसार, वॉर्नर ने कहा कि हैडलाइन (आशय विवादित कमेंट से) के बिना गर्मी नहीं होगी, क्‍या होगी? हर किसी को अपनी राय रखने का हक है लेकिन हम इसे पीछे छोड़कर हम एक अच्‍छे टेस्‍ट की उम्‍मीद कर रहे हैं.

VIDEO: बैटर ने 43 गेंदों पर ठोके 193 रन, टी10 में बना सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

जॉनसन ने कॉलम में वॉर्नर को सुनाई थी खरी-खोटी
‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ में लिखे अपने कॉलम में जॉनसन ने वॉर्नर पर कई तीखी टिप्‍पणियां की हैं.ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने कॉलम में लिखा था, आखिर उसके (वॉर्नर के)फेयरवेल टेस्ट खेलने की इच्छा को इतना ज्‍यादा महत्व क्यों दिया जा रहा है? एक ऐसे खिलाड़ी को क्यों मौका दिया जा रहा है, जिसका पिछली 36 पारियों में औसत 26.74 रहा है.ऐसा खिलाड़ी जो ऐसे विवाद (बॉल टैम्परिंग) में शामिल रहा, जिससे देश की बदनामी हुई.विवाद में शामिल होकर भी इस खिलाड़ी (वॉर्नर) ने गलती नहीं मानी.उनके विदाई टेस्ट खेलने की इच्छा में वही घमंड दिख रहा है, जो सैंडपेपर गेट में दिखा था.’

क्या कभी नहीं टूटेगा सचिन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड? कोहली 2 बार लेकिन पहुंचे..

जॉनसन ने यह भी लिखा था, ‘हालांकि वार्नर ‘सैंडपेपर गेट’ में अकेले प्‍लेयर नहीं थे, वह उस समय टीम के एक सीनियर खिलाड़ी थे.’ जॉनसन ने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए 73 टेस्‍ट, 153 वनडे और 30 टी20 खेले हैं. 42 साल के इस प्‍लेयर के नाम टेस्‍ट में 313, वनडे में 239 और टी20 इंटरनेशनल में 38 विकेट दर्ज हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी: कमाल कर रहा GT का खिलाड़ी, 140 के स्‍ट्राइक रेट से ठोके रन

वॉर्नर के समर्थन में बोले थे ख्‍वाजा और मैक्‍सवेल
जॉनसन के इस कमेंट के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के कुछ क्रिकेटर खुलकर वॉर्नर के पक्ष में खड़े नजर आए हैं.वॉर्नर के ओपनिंग पार्टनर रहे उस्मान ख्वाजा ने कहाहै, ‘उन्हें (वॉर्नर को)अपनी गलती की सजा मिली. वे क्रिकेट से एक साल के लिए बैन किए गए. डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ मेरे लिए हीरो हैं.’ एक अन्‍य दिग्‍गज खिलाड़ी मैक्‍सवेल ने भी कहा है कि वॉर्नर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं और सिलेक्‍टर्स ने सोच-समझकर ही उन्हें टीम में रखा है.

Tags: David warner, Pakistan vs australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here