Home Sports 5 खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, इन टीमों में लगेगी खरीदने की होड़

5 खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, इन टीमों में लगेगी खरीदने की होड़

0
5 खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, इन टीमों में लगेगी खरीदने की होड़

[ad_1]

हाइलाइट्स

WPL 2024 ऑक्शन का आयोजन शनिवार को
भारत की इस खिलाड़ी पर रहेगी सबकी नजर
डॉटिन और शबनम पर हो सकती है पैसों की बारिश

नई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL) के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में होगा. ऑक्शन में कुल 165 खिलाड़ी शामिल हैं जिनपर फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगाएंगी. इनमें से 56 कैप्ड जबकि 109 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. ऑक्शन लिस्ट में 104 भारतीय और 61 ओवरसीज क्रिकेटर्स शामिल हैं. 15 महिला क्रिकेटर्स एसोसिएट टीम की हैं. पांच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, गुजरात जॉयंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हैं. अधिकतम 30 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं. इनमें 9 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट हैं. ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजी टीमों में जबरदस्त होड़ होगी.

वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) और ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गारेथ (Kim Gareth) ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा है. यह ऑक्शन का टॉप ब्रेकेट है. डब्ल्यूपीएल (Women’s Premier League) का दूसरा सीजन फरवरी- मार्च 2023 में आयोजित हो सकता है. मुंबई इंडियंस ऑक्शन में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगी.

उन्होंने मुझे फिक्सर… वह लड़ाकू हैं, श्रीसंत का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब गौतम पर लगाए ‘गंभीर’ आरोप

Zimbabwe vs Ireland, 1st T20: टी20 में रोमांच की सारी हदें पार… आखिरी गेंद पर हुआ फैसला, रजा बने ‘सिकंदर’

डॉटिन ने पिछले सीजन नाम वापस ले लिया था
विंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन बड़े बड़े शॉट खेलने के लिए जानी जाती हैं. दाएं हाथ की यह खतरनाक बैटर महिला आईपीएल 2024 ऑक्शन में सबसे हाईएस्ट बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में उतरेंगी. डब्ल्यूपीएल 2023 के पिछले सीजन में गुजरात जॉयंट्स ने उन्हें 60 लाख में अपने साथ जोड़ा था लेकिन मेडिकल कारणों की वजह से उन्होंने बाद में अपना नाम वापस ले लिया. 32 साल की डॉटिन पी ऑक्शन में सभी की नजरें रहेंगी. उन्हें हासिल करने के लिए फ्रेंचाइजी में जबरदस्त होड़ देखने को मिलेगी. डॉटिन के नाम 124 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2681 रन दर्ज हैं. वह इस दौरान 61 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं.

अटापट्टू श्रीलंका टी20 टीम की कप्तान हैं
चामरी अटापटू (Chamari Athapaththu) श्रीलंका महिला टी20 टीम की कप्तान हैं. 33 साल की यह महिला खिलाड़ी विस्फोटक अंदाज में बैटिंग के लिए जानी जाती हैं. अटापटू बल्लेबाजी के साथ साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं. डब्ल्यूपीएल 2024 ऑक्शन में इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख है. चामरी अपने साथ ढेरों अनुभव लेकर आती हैं. वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और विंडीज की कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेलती हैं. बिग बैश लीग में उन्होंने 15 मैचों में 552 रन बनाए हैं जो सिडनी थंडर की ओर से किसी बैटर का दूसरा सर्वाधिक स्कोर है. इस दौरान वह 9 विकेट भी अपने नाम कर चुकी हैं. 122 टी20 इंटरनेशनल मैचों में चामरी के नाम 40 विकेट और 2651 रन दर्ज हैं.

शबनम के पास टी20 में खेलने का अनुभव
साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 113 मैचों में 123 शिकार किए हैं. 33 साल कमी शबनम के पास टी20 का अपार अनुभव है. वह साउथ अफ्रीका के लिए 8 टी20 विश्व कप में खेल चुकी हैं. उनके पास महिला बिग बैश लीग में खेलने का अनुभव है. वह 2024 डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में 40 लाख बेस प्राइस के साथ उतर रही हैं.

गारेथे को गुजरात ने किया रिलीज
ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गारेथ ने महिला आईपीएल के पहले सीजन में गुजरात जॉयंट्स की ओर से खेला था. दाएं हाथ की यह तेज गेंदबाज आयरलैंड के लिए भी इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. उन्हें गुजरात ने डॉटिन की जगह रिप्लेस किया था. हालांकि अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है. 27 साल की गारेथ की बेस प्राइस 50 लाख है. वह पिछले डब्ल्यूपीएल (WPL 2024 Auction) में 7 मैचों में 11 विकेट ले चुकी हैं. उन्होंने हाल में संपन्न महिला बिग बैश लीग में 14 मैचों में 9 शिकार किए थे.

देविका वैद्य का नाम ऑलराउंडर्स में
देविका वैद्य (Devika Vaidya) एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम का हिस्सा थीं. वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. WPL 2024 auction में उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रखा है. वह बैटिंग और बॉलिंग में कमाल का प्रदर्शन करने की क्षमता रखती हैं. इंटरनेशनल स्टेज पर उन्होंने 17 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. उनकी स्पिन बॉलिंग फ्रेंचाइजी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

Tags: Women IPL

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here