[ad_1]
सिनेमाघरों में ‘एनिमल’ का कब्जा है। फिल्म की तूफानी पारी बॉक्स ऑफिस पर भी जारी है। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं। यह चर्चा सोशल मीडिया से संसद तक जारी है। रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ हो रही है, लेकिन फिल्म को लेकर आलोचना भी खूब हो रही है। आखिर इन आलाचनाओं का आधार क्या है? जवाब है- फिल्म में दिखाए गए अत्यधिक हिंसात्मक दृश्य और ‘अल्फा मेल’ थ्योरी। फिल्म में ऐसे कई सीन हैं, जिन पर विवाद है। आइए जानते हैं…
1. बहन के कॉलेज में बंदूक लेकर जाना
रणविजय सिंह बलवीर (रणबीर कपूर) अपने स्कूल के दिनों में होता है। उसे पता चलता है कि उसकी बड़ी बहन की कॉलेज में रैगिंग हुई है। वह इतना गुस्से में आ जाता है कि बहन के कॉलेज में बंदूक लेकर पहुंच जाता है और ताबड़तोड़ गोलीबारी करता है। यह फिल्म के सबसे विवादास्पद दृश्यों में से एक है। लोग इसे अमेरिका के गन कल्चर से जोड़कर देख रहे हैं, जहां स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं आम बात हो गई है। फिल्म में दिखाई गई हिंसा और क्रूरता का विरोध संसद तक पहुंचा है। पिछले दिनों कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने इस तरह की फिल्मों के सेंसर बोर्ड से पास हो जाने पर सवाल उठाया और कहा कि इस फिल्म में इतनी हिंसा है कि बच्चियां मूवी थिएटर से रोते हुए बाहर निकली हैं।
2. पत्नी को धोखा और प्रेमिका से जूते चटवाना
फिल्म में मुख्य किरदार रणविजय अपने स्कूल की गर्लफ्रेंड गीतांजलि से प्रेम विवाह करता है। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों एक-दूसरे से खुश हैं, लेकिन एक सीन में रणविजय कपूर जोया (तृप्ति डिमरी) के साथ संबंध बनाता है। इस सीन में रणविजय, जोया से कहता है कि अगर वह उन्हें प्यार करती है तो जूते चाटकर दिखाए। जोया भी इसके लिए तैयार हो जाती है, तभी रणविजय अपने जूते वहां से हटा लेता है। फिल्म में जूते चाटने का सीन नहीं है, लेकिन इसमें जूते की बात पर काफी विवाद चल रहा है।
3. दूसरी शादी मत करना
रणविजय जब अबरार (बॉबी देओल) से बदला लेने के लिए निकलता है तो अपनी पत्नी गीतांजलि से कहता है, ‘गीतांजलि मैं जा रहा हूं, पता नहीं लौटकर आऊंगा भी या नहीं, लेकिन अगर मैं नहीं आया तो तू दूसरी शादी मत करना’। लोगों का कहना है कि फिल्म में रणविजय के किरदार को इस तरह दिखाया गया है, जो दूसरी औरत से संबंध रखता है, जबकि पत्नी को कंट्रोल करता है।
4. ‘पैड चेंज’ संवाद
इस दृश्य में रणविजय की पत्नी गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) से बात करता है। डायलॉग तब शुरू होता है, जब रणविजय मासिक धर्म के बारे में शिकायत करने के लिए गीतांजलि पर अटैक करता है। रणबीर के किरदार को गीतांजलि से कहता है, ‘आप महीने में चार पैड बदलती हैं और उस पर ड्रामा करती हैं, यहां मैं एक दिन में 50 पैड बदल रहा हूं’। इस पर काफी विवाद हो रहा है।
[ad_2]
Source link