[ad_1]

मंत्री आतिशी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सरकार के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। आतिशी से महिला एवं बाल विकास विभाग लेकर कैलाश गहलोत को दिया गया है। वहीं, कैलाश गहलौत से कानून विभाग का प्रभार लेकर आतिशी को सौंपा गया। सीएम की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी हुई।
जानकारी के अनुसार, न्यायिक ढांचे और प्रशासन से जुड़े विकास कार्यों के लंबित होने के चलते केजरीवाल सरकार ने यह फैसला लिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने न्यायिक ढांचे और प्रशासन से जुड़ी लंबित फाइलों को सरकास से तीन दिन के अंदर मांगा है। बताया जा रहा है कि इसी के चलते कैलाश गहलोत की जगह आतिशी को कानून विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
[ad_2]
Source link