[ad_1]
Israel Hamas War Latest News: इतिहास गवाह है कि जंग में जिस किसी भी पक्ष को जीत हार मिली हो बच्चे यतीम, महिलाएं बेवा और माता-पिता ने अपने बच्चों को खोया है. इजरायल-हमास जंग का नतीजा किसके पक्ष में होगा यह किसी को पता नहीं. लेकिन हर एक दिन दोनों पक्षों का खून बह रहा है. इन सबके बीच गाजा में दो इजरायली सैनिक मारे गए हैं जिनमें में से एक का नाम गल मीर आइजनकोट है, और वो इजरायली मंत्री गदी आइजकोट के बेटे हैं. इजरायली डिफेंस फोर्स के मुताबिक गल मीर आइजकोट के साथ साथ मेजर जोनाथन डेविड डिच भी मारे गए हैं.
उत्तरी गाजा में मारे गए थे आइजनकोट
आईडीएफ का कहना है कि 551वीं ब्रिगेड के 699वीं बटॉलियन के लिए सेवा दे रहे आइजनकोट उत्तरी गाजा के हरजिलिया में शहीद हो गए हैं. उत्तरी गाजा में जो अधिकारियों की शहादत के साथ तीन और सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गल मीर आइजनकोट के पिता गजी आइजनकोट आईडीएफ के पूर्व चीफ ऑफ स्टॉफ रहे हैं और मौजूदा समय में नेतन्याहू की अगुवाई वाली साझा सरकार में बेनी गेंज के कोटे से मंत्री हैं. गदी आइजनकोट हमास के खिलाफ निर्णय लेने वाले ग्रुप का हिस्सा भी हैं.
गाजा में अब तक मारे गए 89 सैनिक
गल मीर आइजनकोट की मौत उस समय हुई जब वो उत्तरी गाजा के जाबलिया कैंप का दौरा करने गए थे और सुरंग में विस्फोट हो गया. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी. बता दें कि गाजा में जब से जमीनी लड़ाई शुरू हुई तब से लेकर आज की तारीख में 89 इजरायली सैनिक मारे गए हैं.
शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ
गल मीर की मौत पर नेशनल यूनिटी पार्टी के अध्यक्ष बेनी गेंज ने कहा कि इस दुखद समाचार से वो पूरी तरह टूट चूके हैं. लेकिन देश के हित के लिए जो कुछ किया जा रहा है उसमें वो पूरी तरह सरकार के साथ हैं. जब बात देश की रक्षा की हो तो हम पीछे नहीं हट सकते. गल मीर या दूसरे सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. हमारे हीरो दुश्मन के सामने झुकने वाले नहीं है. इस लड़ाई को हम अंजाम तक पहुंचाएंगे.
.
[ad_2]
Source link