Home Breaking News Global Investors Summit Live: देहरादून एफआरआई पहुंचे पीएम मोदी, रोड शो किया, अब प्रदर्शनी का कर रहे अवलोकन

Global Investors Summit Live: देहरादून एफआरआई पहुंचे पीएम मोदी, रोड शो किया, अब प्रदर्शनी का कर रहे अवलोकन

0
Global Investors Summit Live: देहरादून एफआरआई पहुंचे पीएम मोदी, रोड शो किया, अब प्रदर्शनी का कर रहे अवलोकन

[ad_1]

09:21 PM, 07-Dec-2023

एफआरआई पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफआरआई पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पहले यहां रोड शो किया। परिसर में पहुंचते ही सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी यहां शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे हैं। उनके साथ इस वक्त सीएम धामी और मुख्य सचिव संधू मौजूद हैं। थोड़ी ही देर में वह निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। 

 

10:42 AM, 08-Dec-2023

जोन-ए में 5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था

जोन-ए में मुख्य पंडाल बनाया गया है, जिसमें 5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उद्योगपतियों के लिए सोफे लगाए गए हैं। उनसे करीब 50 मीटर की दूरी पर एक बड़ा स्टेज बनाया गया है, जिस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेशक सम्मेलन का आगाज करेंगे। जोन-ए में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

10:22 AM, 08-Dec-2023

पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना

प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। वहीं, एफआरआई परिसर की सूरत निवेशक सम्मेलन के लिए बदली हुई है। चकराता रोड के मुख्य गेट को निवेशक सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के लिए सजाया गया है। भीतर प्रवेश करते ही सड़क के दोनों ओर निवेशक सम्मेलन से संबंधित तस्वीरें, पोस्टर व फ्लेक्स लगाए गए हैं। एफआरआई की मुख्य इमारत के ठीक सामने के मैदान को एक छोटे शहर की शक्ल दे दी गई है। चार जोन में बंटे इस शहर में अलग-अलग गतिविधियां होंगी। 

10:05 AM, 08-Dec-2023

चार जोन में बांटा गया है इलाका

देहरादून में निवेशक सम्मेलन के लिए एतिहासिक वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में सरकार ने एक छोटा शहर बसा दिया है। इसे चार जोन में बांटा गया है, जिसमें हर जोन में एक ही समय पर अलग-अलग गतिविधियां चलेंगी।

09:49 AM, 08-Dec-2023

केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे समापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सम्मेलन का समापन करेंगे। उनके स्वागत की भी सरकार और संगठन की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड को निवेश का नया डेस्टिनेशन बनाने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है। 

09:23 AM, 08-Dec-2023

रोड शो

  • 27,975 करोड़ के एमओयू किए दुबई और यूनाइटेड किंगडम में रोड शो में।
  • 95,525 करोड़ के एमओयू किए दिल्ली, चेन्नई, बैंगलुरू, अहमदाबाद और मुंबई में।
  • 27,476 करोड़ के एमओयू किए रुद्रपुर में।
  • 37,820 करोड़ के एमओयू किए हरिद्वार में।
  • 40,000 करोड़ के एमओयू किए एनर्जी कान्क्लेव में।

08:50 AM, 08-Dec-2023

तीन लाख करोड़ के एमओयू, 44 हजार करोड़ ग्राउंडिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये समझौता ज्ञापन (एमओयू) हो चुके हैं। इनमें से 44 करोड़ रुपये का निवेश ग्राउंडिंग के लिए तैयार है।

08:49 AM, 08-Dec-2023

सम्मेलन के लिए बसाया गया छोटा सा नगर

सम्मेलन के लिए एक छोटा सा नगर भी बसाया गया है। सम्मेलन से एक दिन पहले तक एमओयू होते रहे। बृहस्पतिवार को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू हुए।

08:39 AM, 08-Dec-2023

हाउस ऑफ हिमालयाज बना उत्तराखंड का ब्रांड

अपर सचिव ग्राम्य विकास नितिका खंडेलवाल ने बताया, हाउस ऑफ हिमालयाज उत्तराखंड का ब्रांड नाम हो गया है। जैसे टाटा या अन्य कंपनियों का एक नाम चलता है और विभिन्न उत्पाद बाजार में आते हैं। उसी तरह यह ब्रांड नाम चलेगा। उन्होंने कहा, सभी उत्पादों की अपनी पहचान के साथ हाउस ऑफ हिमालयाज का टैग उनके साथ रहेगा।

08:06 AM, 08-Dec-2023

निवेशक सम्मेलन

2018                                           2023

एमओयू 1.24 लाख करोड़              3.00 लाख करोड़ रुपये

ग्राउंडिंग 29000 करोड़                  44,000 करोड़ (सम्मेलन से पहले)

नीतियां 14                                     30

07:57 AM, 08-Dec-2023

तीन लाख करोड़ के एमओयू, 44 हजार करोड़ ग्राउंडिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये समझौता ज्ञापन (एमओयू) हो चुके हैं। इनमें से 44 करोड़ रुपये का निवेश ग्राउंडिंग के लिए तैयार है।

07:21 AM, 08-Dec-2023

सात कैबिनेट मंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री भी होंगे सम्मेलन में शामिल


सम्मेलन के लिए पहुंचे मेहमानों से मिलते सीएम धामी
– फोटो : amar ujala

राज्य सरकार के सात कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख एल मांडविया भी शिरकत करेंगे। स्पेन, स्लोवाकिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब समेत कई अन्य देशों के राजदूतों के भी सम्मेलन में आने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन की भव्य तैयारियां की हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियां परखीं। 

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Investor Summit: चार जोन में बांटा एफआरआई, ग्राउंड में बसाया ‘छोटा शहर’, बिना पास के प्रवेश नहीं

07:19 AM, 08-Dec-2023

Global Investors Summit Live: देहरादून एफआरआई पहुंचे पीएम मोदी, रोड शो किया, अब प्रदर्शनी का कर रहे अवलोकन

उत्तराखंड को समृद्ध दशक बनाने के लिए देश-दुनिया के निवेशक आज राजधानी देहरादून में जुटेंगे। औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए शुक्रवार से प्रदेश सरकार का दूसरा दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पांच हजार से अधिक निवेशकों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें…Investor Summit: हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे उत्तराखंड के सभी उत्पाद, पीएम मोदी आज करेंगे लांच

इस दौरान वह हाउस ऑफ हिमालयाज की लॉन्चिंग करेंगे। साथ ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। सम्मेलन में मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, सज्जन जिंदल, बाबा रामदेव सरीखे नामी उद्योगपति और औद्योगिक घरानों के एमडी और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here