[ad_1]

कड़क सिंह
– फोटो : अमर उजाला
Movie Review
कड़क सिंह
कलाकार
पंकज त्रिपाठी
,
संजना सांघी
,
पार्वती टी
,
जया अहसान
,
दिलीप शंकर
,
परेश पाहूजा
और
वरुण बुद्धदेव आदि
लेखक
विराफ सरकारी
,
रितेश शाह
और
अनिरुद्ध रॉय चौधरी
निर्देशक
अनिरुद्ध राय चौधरी
निर्माता
महेश रामनाथन
,
विराफ सरकारी
,
एंड्रे टिमिन्स
और
सब्बास जोसेफ
रिलीज:
8 दिसंबर 2023
दिसंबर महीने के अभी आठ दिन ही हुए हैं और सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक इतनी अलग अलग तरह की फिल्में सामने आ गई हैं, जिन्हें देखकर इस बात का तो संतोष होता है कि सब एक जैसी ही फिल्में नहीं बनाते रहे हैं। ‘एनिमल’ को लेकर इतना टॉक्सिक टॉक्सिक हुआ कि ‘केजीफ’ वाले यश की अगली फिल्म का नाम ही ‘टॉक्सिक’ रख दिया गया है। मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जोरम’ के बारे में आप पढ़ ही चुके हैं। ‘द आर्चीज’ के जरिये युवा सितारों की एक नई खेप भी मैदान में उतर चुकी है और पंकज त्रिपाठी भी अपनी चिर परिचित अदाओं के साथ मैदान में डटे हुए हैं। इस साल उनकी दो फिल्मों ‘ओएमजी 2’ और ‘फुकरे 3’ सिनेमाघरों तक पहुंची। सराही भी गईं और पैसे भी दोनों ने खूब कमाए। दोनों फिल्मों का मजबूत आधार पंकज त्रिपाठी रहे। ‘पिंक’ और ‘लॉस्ट’ बना चुके निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की नई फिल्म ‘कड़क सिंह’ का आधार भी पंकज ही हैं, और यहां मामला उतना ठोस नहीं है जितना इस साल की उनकी बाकी दोनों फिल्मों का रहा है।
[ad_2]
Source link