[ad_1]
India Russia Relations: आजादी मिलने के बाद से ही रूस भारत का पारंपरिक सहयोगी रहा है. दुनिया चाहे इधर से उधर से हो जाए, वैश्विक संकट हो या कैसी भी समस्या, भारत-रूस के रिश्ते (India Russia Relationship) मजबूत हुए हैं. यहां बात सिर्फ गिव एंड टेक की नहीं उस विश्वास की है जो अद्भुत है. मोदी और पुतिन की केमिस्ट्री ने रिश्तों को रिकॉर्ड उंचाई तक पहुंचा दिया है. इस जुगलबंदी की हालिया मिसाल तब मिली जब पुतिन ने न सिर्फ अपनी दोस्ती का खुला इजहार किया, बल्कि अपने दोस्त मोदी की ‘गारंटी’ का जिक्र छेड़ कर सबको हैरान कर दिया.
पुतिन ने माना मोदी की गारंटी का जलवा
पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में ‘रूस कॉलिंग इन्वेस्टमेंट फोरम’ (Russia Calling Investment Forum) में अपने संबोधन में कहा, ‘मैं बस ये कहना चाहता हूं कि रूस और भारत के बीच सभी क्षेत्रों में संबंध लगातार विकसित हो रहे हैं. और इसका मुख्य गारंटर प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व वाली नीति है.’
आपको बताते चलें कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) के बीच मॉस्को और नई दिल्ली के बीच द्विपक्षीय सौहार्द का एक और प्रदर्शन करते हुए, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. पुतिन, जिन्होंने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के ऐलान से पहले भारत का दौरा किया था, तब भी उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध सभी क्षेत्रों में लगातार विकसित हो रहे हैं.
.
[ad_2]
Source link