Home Sports SRH से निकाले जाने के बाद गेंदबाज का जवाब, हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी

SRH से निकाले जाने के बाद गेंदबाज का जवाब, हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी

0
SRH से निकाले जाने के बाद गेंदबाज का जवाब, हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले होने वाली नीलामी की चर्चा जोरों पर है. तमाम फ्रेंचाइजी टीम ने अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी कर दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने जिस खिलाड़ी को कुछ दिन पहले ही बाहर निकालते हुए नीलामी में जाने को कहा उसने धमाका कर दिया है. अबुधाबी टी20 लीग में एक दो नहीं बल्कि 5 विकेट झटक लिए जिसमें हैट्रिक भी शामिल था.

क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलता है. टी20 के बाद टी10 में भी टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता है. अबुधाबी में खेली जा रही टी10 लीग के सातवें एडिशन के फाइनल में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने जगह पक्की कर ली है. अकील हुसैन की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम ने हैट्रिक समेत 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया.

अकील का जलवा

अबू धाबी टी10 लीग के पहले क्वालीफायर में सैम्प आर्मी के खिलाफ अकील हुसैन ने गजब की गेंदबाजी करते हुए टीम को फाइनल का टिकट दिलाया. इस मैच के दौरान उन्होंने 2 ओवर की गेंदबाजी में महज 6 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. अकील ने पहले ही ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार विकेट लेकर हैट्रिक बना डाली. उन्होंने एंड्रीज गूस, डेवाल्ड ब्रेविस और इब्राहिम जादरान को अपना शिकार बनाया. तीनों ही बल्लेबाज बिना खाता खोले वापस लौटे.

41 रन से जीती टीम

अबू धाबी टी10 लीग के क्वालीफायर-1 में सैम्प आर्मी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी. रहमनुल्लाह गुरबाज ने न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के लिए 28 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे. टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 121 रन बनाए. अकील की घातक गेंदबाजी के आगे सैम्प आर्मी 9 विकेट पर 90 रन तक ही पहुंच पाई.

Tags: IPL 2024, SRH, Sunriers hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here