Home Breaking News UP Board Exam: परीक्षा जल्दी कराने के चक्कर में विद्यार्थियों पर बढ़ा बोझ, 12 दिन में ही समाप्त होंगे एग्जाम

UP Board Exam: परीक्षा जल्दी कराने के चक्कर में विद्यार्थियों पर बढ़ा बोझ, 12 दिन में ही समाप्त होंगे एग्जाम

0
UP Board Exam: परीक्षा जल्दी कराने के चक्कर में विद्यार्थियों पर बढ़ा बोझ, 12 दिन में ही समाप्त होंगे एग्जाम

[ad_1]

UP Board released the timetable of examinations on Thursday

यूपी बोर्ड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं की समय सारिणी बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। बोर्ड की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उस कथन की छाप दिख रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जल्दी परीक्षा, जल्दी परिणाम। यूपी बोर्ड ने मुख्यमंत्री के कथन के अनुसार भले ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा जल्दी खत्म करने की तैयारी की है, लेकिन इससे परीक्षार्थियों पर मानसिक दबाव बनना लगभग तय है। हालांकि, बोर्ड इसको लेकर अलग ही दलील देने में जुटा है।

बोर्ड परीक्षाओं का नाम लेते ही परीक्षार्थियों के दिल की धड़कन बढ़ने लगती है। परीक्षा की तिथियां नजदीक आने के साथ ही मानसिक दबाव तेजी से बढ़ता है। कई बार इस मानसिक दबाव का असर उनके परीक्षा परिणाम पर भी साफ दिखता है। कम अंक आने पर विद्यार्थी अवसाद से ग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में एक स्वस्थ मानक के हिसाब से परीक्षाओं के बीच में अंतर परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए बेहतर होता है। हालांकि, यूपी बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम में ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here