[ad_1]
US Presidential Election 2024: हर दिन बीतने के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस दिलचस्प हो रही है. अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट का दौर चल रहा है. डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के चेहरे वहां भी आगे दिख रहे हैं. सात समंदर पार से आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कारोबारी से नेता बन चुके डोनाल्ड ट्रंप ने अपना रास्ता साफ कर लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के दखल जैसे कई गंभीर आरोपों से घिरे ट्रंप ने इस आपदा को अवसर मानते हुए अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए माहौल बना दिया है. इस सियासी खेल की स्क्रिप्ट बहुत पहले लिखी जा चुकी थी. उसे बस अमली जामा पहनाया जा रहा है. इस बीच ट्रंप की कैंपेन टीम, लीगल टीम और अन्य रणनीतिक सिपहसालार, न्यूज चैनल्स से लेकर सोशल मीडिया तक लगातर राष्ट्रपति बाइडेन के फैसलों पर सवाल उठाते हुए उनकी कार्यक्षमता पर सवाल उठा रहे हैं. दूसरी ओर बाइडेन अपने घर में भी घिर रहे हैं.
लीड ले रहे ट्रंप और पिछड़ रहे बाइडेन!
ऐसा इसलिए है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को अब कुछ नए आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा. अमेरिकी मीडिया ने इस पूरे मामले से जुड़े लोगों का हवाला देते हुए ये रिपोर्ट साझा की है. खासकर CNN और NBC न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि युवा बाइडेन के खिलाफ पहले आरोपों की प्रकृति साफ नहीं थी, लेकिन बाद में चार्जशीट फाइल होने के साथ उन पर लगे आरोपों का खुलासा होने की उम्मीद है.
दोषी ठहराया जाएगा बाइडेन का बेटा?
सीएनएन और एनबीसी न्यूज ने कहा कि हंटर बाइडेन को कैलिफोर्निया में दोषी ठहराया जाएगा. वहीं बाइडेन की जांच की निगरानी के लिए अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड द्वारा नियुक्त विशेष वकील डेविड वीस, हाल के दिनों में टैक्स-संबंधित मामलों की जांच के लिए लॉस एंजिल्स में एक फेडरल ग्रैंड जूरी के संपर्क में हैं.
‘ड्रग्स की लत छिपाई, टैक्स चोरी की’, अब जेल जाएंगे बाइडेन के बेटे हंटर?
अमेरिकी न्याय विभाग ने हंटर को टैक्स और हथियारों से जुड़े मामले में दोषी करार दिया है. हंटर पर आरोप है कि उन्होंने हथियार खरीदने के लिए बार-बार झूठ बोला. उन पर अक्टूबर 2018 में बंदूक खरीदने के दौरान अपनी नशे की लत को लेकर झूठ बोलने का भी आरोप है. आरोप है कि हंटर ने अक्टूबर 2018 में डेलावेयर के कॉल्ट कोबरा स्पेशल स्टोर से बंदूक खरीदी थी. तब गन खरीदने के लिए उन्होंने जो फॉर्म भरा थे, उसमें उन्होंने कई झूठी जानकारियां दी थी. उन्होंने उस समय कहा था कि वो ड्रग्स लेने के आदी नहीं है जबकि ऐसा नहीं था.
बाइडेन के सुपुत्र हंटर अपनी बिजनेस डीलिंग्स को लेकर भी लंबे समय से जांच एजेंसियों के राडार पर हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक समय पर टैक्स का पेमेंट नहीं करने की वजह से लगे मुकदमें पर वॉशिंगटन या कैलिफोर्निया में अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.
हाल ही में जूनियर बाइडेन ने हथियारों को रखने से जुड़े मामले में आरोपी न बनाए जाने की गुजारिश की थी. उनकी इस मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया था. जस्टिस ने उस याचिका को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था, जिससे लंबी कानूनी कार्यवाही से बचा जा सकता था. तो देखा आपने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बेटे के खिलाफ कितने गंभीर मामले चल रहे हैं, जिनका सियासी इस्तेमाल ट्रंप के रणनीतिकार विरोधी पार्टी और उसके निवर्तमान बड़े चेहरे को घेरने के लिए कर रहे हैं.
.
[ad_2]
Source link