[ad_1]
नई दिल्ली. बांग्लादेश ने स्पिन पिच पर दांव लगाकर न्यूजीलैंड से पहला टेस्ट भले ही जीत लिया, लेकिन दूसरे टेस्ट में वह अपनी ही जाल में घिरता नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पहली पारी में महज 172 और दूसरी पारी में 144 रन पर ऑलआउट कर दिया. बांग्लादेश को दूसरी पारी में सस्ते में समेटने का श्रेय उस गेंदबाज को जाता है, जो कभी भारत के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट भी ले चुका है. नाम है एजाज पटेल. बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 6 विकेट झटके. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला है.
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मीरपुर में खेला जा रहा है. बांग्लादेश की पहली पारी 172 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में न्यूजीलैंड 180 रन ही बना सका. स्पिनरों को मदद कर रही पिच पर बांग्लादेश दूसरी पारी में भी सस्ते में सिमट गया. एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर ने मिलकर बांग्लादेश की दूसरी पारी 144 रन पर समेट दी. बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में जाकिर हसन ने 59 रन बनाए. लेकिन टीम का दूसरा बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका.
बांग्लादेश की दूसरी पारी में एजाज पटेल ने 6 और मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट झटके. कह सकते हैं कि जो एजाज पटेल कभी भारत के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट ले चुके हैं. जो एजाज पटेल एक पारी में 10 विकेट लेने के अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं, उन्हें स्पिन ट्रैक देना मेजबान बांग्लादेश पर भारी पड़ गया है. अब देखना है कि बांग्लादेश के स्पिनर इस ट्रैक का फायदा उठा पाते हैं या नहीं क्योंकि न्यूजीलैंड को बड़ा टारगेट नहीं मिला है.
.
Tags: Ajaz Patel, Bangladesh, New Zealand
FIRST PUBLISHED : December 9, 2023, 11:57 IST
[ad_2]
Source link