[ad_1]
हाइलाइट्स
महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में इस ऑलराउंडर पर हुई पैसों की बरसात
दिल्ली कैपिटल्स ने 22 साल की ऑराउंडर पर खाली कर दी अपनी पूरी तिजोरी
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एनाबेल सदरलैंड पर डब्ल्यूपीएल 2024 ऑक्शन में पैसों की बरसात हो गई. 22 साल की इस बेहद टैलेंटेड ऑलराउंडर पर दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में अपनी पूरी तिजोरी खाली कर दी. महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में अनाबेल 40 लाख बेस प्राइज के साथ उतरी थीं. उन्हें दिल्ली ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. नीलामी में अनाबेल को हासिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने कड़ी टक्कर दी. अनाबेल कितनी बड़ी खिलाड़ी हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2.25 करोड़ पर्स के साथ उतरी दिल्ली ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर ही 2 करोड़ खर्च कर दिए.
डब्ल्यूपीएल 2024 (WPL 2024 Auction) ऑक्शन में मुंबई ने अनाबेल के लिए 1.9 करोड़ तक बोली लगाई लेकिन इसके बाद बाजी दिल्ली के हाथ लगी. अनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) का जन्म 12 अक्टूबर 2001 में हुआ था. उन्होंने फरवरी 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्हें डेब्यू टी20 में कोई विकेट नहीं मिला लेकिन वह अभी तक 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. टी20 में उनके नाम 10 विके दर्ज हैं. अनाबेल 23 वनडे में 22 विकेट ले चुकी हैं जबकि 3 टेस्ट में उनके नाम 6 विकेट दर्ज हैं. अनाबेल दाएं हाथ की तेज गेंदबाज के साथ साथ एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं.
पिछले सीजन में अनाबेल को 70 लाख मिले थे
अनाबेल सदरलैंड ने बैटिंग में टी20 में 97 रन बना चुकी हैं जबकि वनडे में उनके नाम 342 रन दर्ज हैं. टेस्ट की पांच पारियों में वह 170 रन बना चुकी हैं. सदरलैंड डबल्यूपीएल (WBBL) के पहले सीजन में गुजरात जॉयंट्स का हिस्सा थीं. उन्होंने पहले सीजन में 4 मैच खेले. तब बल्लेबाजी में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. उन्होंने इस दौरान 28 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में 3 विकेट लिए. गुजरात जायंट्स के साथ वह 70 लाख में जुड़ी थीं.
अनाबेल सदरलैंड ने डब्ल्यूबीबीएल में छोड़ी छाप
अनाबेल सदरलैंड ने महिला बिश बैश लीग 2023 के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए सर्वाधिक 228 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 23 शिकार किए. वह मैग लैनिंग की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की 3 मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं.
.
Tags: Delhi Capitals, WPL 2023
FIRST PUBLISHED : December 9, 2023, 18:24 IST
[ad_2]
Source link